Category Archives:  Spiritual

अपना ले वास्तु की ये टिप्स, घर परिवार में बढ़ेगा प्रेम, मिलेगी सुख शांति

Jul 07 2020

Posted By:  Sunny

जिस घर में उसमे रहने वाले सदस्यों के बीच प्यार होता है, वह घर स्वर्ग से कम नहीं होता | इसीलिए हर व्यक्ति की चाह होती है कि उसके परिवार में प्रेम बना रहे | घर में ख़ुशी और पॉजिटिविटी बनी रहे | हमारे धर्म शास्त्रों में भी बताया गया है कि भगवान उसी घर में वास करते है, जहाँ प्रेम और आदर-सम्मान होता है | हालाँकि कई बार परिवार में भी ऐसी स्थिति बन जाती है, जिसके चलते रिश्तो में गलतफहमी और नाराजगी पैदा होने लगती है | ये रिश्तो को प्रभावित करने लगती है, ऐसे में वास्तु के कुछ उपाय है जो आपकी मदद कर सकते है |


आप घर में जब भी कोई मिठाई या फल लेकर आये तो सबसे पहले भगवान को अर्पित करे | इसके बाद घर के बुजुर्ग और बच्चो को खिलाये | शास्त्रों में बताया जाता है कि जिस घर में बुजुर्ग और बच्चे खुश रहते है, उस घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है |



दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सुख में वृद्धि करने के लिए विवाहित महिलाओ को अपने हाथो में 2 सोने की या पीले रंग की चूड़ी पहननी चाहिए |

अपने घर में सीढ़ियों के नीचे कभी कोई फालतू सामान ना रखे | यदि कोई सामान रखा हुआ है, तो उसे तुरंत ही हटा दे | सीढ़ियों के नीचे रखा सामान नकारात्मकता बढ़ाता है |

घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए नमक मिले पानी का पौंछा लगाए | ये घर से नकारात्मकता को दूर कर, सकारात्मकता में वृद्धि करता है |

घर में जूते चप्पल रखने के लिए कोई स्थान निर्धारित करे | आप जूते चप्पल पश्चिम दिशा में रखे | बता दे जिस घर में जूते चप्पल बिखरे हुए और गंदे जूते इधर उधर बिखरे होते है | वहां नकारात्मकता बढ़ने लगती है |

सुख शांति के लिए घर में सुबह शाम पूजा के बाद कपूर जलाये | इससे घर में सुख शांति आती है |

सोमवार और शनिवार को गेंहू पिसवाने के लिए दे और इसमें थोड़े चने मिला दे | इससे आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा बनेगी, साथ ही सेहत पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर