Category Archives:  Spiritual

राशिफल 8 जुलाई 2020: आज इन राशियों को मिलेगा ग्रह-नक्षत्रो का साथ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 07 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा | ऑफिस के काम में जल्दबाजी ना करे, काम बिगड़ सकता है | आज आप भौतिक सुख सुविधा से जुडी कोई चीज खरीद सकते है | आज घर के बुजुर्गो का आशीर्वाद आपको मिलेगा | दाम्पत्य जीवन के मामले में आज का दिन शानदार रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कोई जरुरी काम अटक सकता है, जिस वजह से आप थोड़े चिंतित हो सकते है | हालाँकि दोपहर के बाद स्थिति बदल सकती है | आज आपकी मुलाकात किसी संत से होगी, उनसे आपको कोई सीख मिलेगी | दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | आपको लम्बे समय से कोई परेशानी सता रही थी, वो आज दूर होने वाली है | आज घर परिवार का माहौल आपको संतुष्टि देगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | इस राशि के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होने वाला है | आज अपने स्वास्थ्य को लेकर आप सतर्क रहे, तबियत बिगड़ सकती है | आज ऑफिस में किसी से गुस्से में बात ना करे, बना बनाया काम बिगड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | इस राशि के नौकरीपेशा जातको को आज तरक्की मिलने वाली है | इससे घर में भी उत्सव का  माहौल रहेगा | आज आपका आध्यात्म की ओर आकर्षित होंगे, किसी धार्मिक किताब में रूचि ले सकते है | दाम्पत्य जीवन के मामले में दिन सामान्य रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहेगा | जिस वजह से कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | आज ऑफिस का काम अधिक रहने से थकान रहेगी | आपके परिवार को लेकर जीवनसाथी जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार करेगा | ये आपको पसंद आएगा, रिश्ते में मजबूती आएगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, आपको उनकी जरूरतों का भी अहसास होगा | कामकाज को लेकर आपकी मेहनत रंग लाएगी | प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज प्रिय आपसे मन में दबी कोई बात शेयर कर सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उतर चढाव से भरा रहेगा | आज आर्थिक मामलो में आपको सावधान रहने की जरूरत है, नुकसान होने की सम्भावना है | आज आपका कोई मित्र लम्बे समय बाद मिलने आ सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में बहस होने की सम्भावना है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में काम कम रहेगा, जिससे आप जल्दी फ्री हो सकते है | आज दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से कुछ बाते सुनने को मिलेगी, जिनसे आपको ख़ुशी होगी | खर्चो में हल्की वृद्धि हो सकती है, हालाँकि आमदनी में भी अनुपातिक वृद्धि होगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज आप परिवार की सहमति से कोई बड़ा निर्णय लेने में सफल होंगे | आज आप  सामाजिक काम में हिस्सा ले सकते है | संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतामग्न रह सकते है | दाम्पत्य जीवन के मामले में दिन शुभ है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज जीवनसाथी आपके बढ़ते खर्चो की वजह बन सकता है | आज कहीं धन निवेश करने के बारे में सोच रहे है तो किसी विशेषज्ञ की राय जरूर ले | प्रेम जीवन वाले जातको को आज रिश्ते में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिसके चलते कोई रुका हुआ काम भी पूरा होने वाला है | आज आपका कोई मित्र आपसे किसी निजी मामले में राय ले सकता है | आज आपको काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है, आप अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर