Category Archives:  News

हमारे देश के इस राज्य में एक भी नहीं है कोरोना मरीज, पूरी तरह कोरोना फ्री

Jul 07 2020

Posted By:  Sunny

इस समय पूरी दुनिया कोरोना के संक्रमण से जूझ रही है | कोरोना की महामारी हर दिन तेज होती जा रही है, ऐसे में इसका पुख्ता इलाज ना होने की वजह से ये और भी खतरनाक हो गया है | हमारे देश भारत की बात करे तो अब तक 7 लाख से भी ज्यादा लोग इसका शिकार हो चुके है | लेकिन हमारे देश का एक राज्य ऐसा हैं, जहाँ एक भी कोरोना मरीज नहीं है |


हम जिस राज्य की बात कर रहे है, उसका नाम लक्ष्यद्वीप है | बता दे ये केंद्र शासित प्रदेश है | लक्ष्यद्वीप हमारे देश का एक मात्रा ऐसा राज्य है, जहाँ एक भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं हुआ है | ये पूरी तरह सुरक्षित है |




यहाँ के एक अधिकारी से पूछा गया कि जब पुरे देश में कोरोना तेजी से फ़ैल रहा है | अपने पैर पूरी तरह पसार चूका है, तो क्या वजह है कि लक्ष्यदीप में कोरोना का कोई नामोनिशान नहीं है | इसके जवाब में उन्होंने बताया कि उन्होंने पर्यटकों के आने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है |


इसके साथ ही द्वीप पर केवल उन्ही लोगो को लौटने की इजाजत दी गयी है | जो यहाँ के स्थायी नागरिक है, साथ ही इन लोगो को भी कोरोना की जाँच से गुजरना पड़ता है और नेगटिव आने पर ही प्रवेश दिया जाता है |

जानकारी के लिए बता दे देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 7.42 लाख से भी ऊपर जा चुकी है | साथ ही मरने वालो की संख्या 20 ,160 के पार जा चुकी है | वहीँ कोरोना से मुक्ति पाने वाले लोगो की संख्या 4,40,948 है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर