Category Archives:  Spiritual

धन-वैभव और सौभाग्य लाता है ये ग्रह, इस तरह करे प्रसन्न

Jul 09 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, धन-धान्य और विलासिता का कारक माना गया है | भोग विलास से जुड़ा ये ग्रह वासना का प्रतीक भी माना जाता है | ज्योतिष में बताया गया है कि जब व्यक्ति कि कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, तो उसे अपने जीवन में सभी सुख प्राप्त होते है | उसका जीवन खुशियाँ से भर जाता है |


वहीँ जब कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है, तो व्यक्ति के जीवन में परेशानियां पैदा होने लगती है | उसे अपने जीवन में सुख साधनो की कमी का सामना करना पड़ता है | व्यक्ति के जीवन में अचानक गरीबी का आना शुक्र ग्रह की अशुभ स्थिति की वजह से ही होता है | 

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र


ज्योतिष में शुक्र ग्रह को संगीत, सौंदर्य, ऐश्वर्य और भोग विलास का कारक माना गया है | बता दे शुक्र राशिचक्र की दो राशियों वृष और तुला का स्वामी है | इसके अलावा शुक्र भरणी, पूर्व फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ नक्षत्रो का स्वामी है | शुक्र मीन राशि में उच्च का कन्या राशि में नीच का फल प्रदान करता है | शुक्र के मित्र ग्रहो की बात करे तो बुध ग्रह और शनि ग्रह इसके मित्र बताये गए है और चन्द्रमा और सूर्य इसके शत्रु | बता दे शुक्र का गोचर 23 दिनों का होता है |



शुक्र को मजबूत करने के उपाय
कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए ॐ शुं शुक्राय नम: और ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुं मंत्रो का जाप किया जाता है | इसके अलावा शुक्रवार को व्रत करने की सलाह दी जाती है |

करे इनका दान


ज्योतिष में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सफ़ेद रंग के कपडे पहनने की सलाह दी जाती है | इसके अलावा कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन सफ़ेद रंग की चीजों का दान करना चाहिए | ये सभ तरह के दोषो को दूर करता है |

करे ये रत्न धारण


शुक्र के शुभ फल प्राप्ति के लिए सफ़ेद गाय को और चींटियों को आता खिलाना चाहिए | इसके साथ ही शुक्र यन्त्र को अपने घर में पूजा स्थल में विधि विधान से स्थापित करना चाहिए |  शुक्र की शुभता के लिए पुखराज और हीरा पहना जाता है | हालाँकि आप इसे धारण करने से पहले किसी ज्योतिषी से सलाह अवश्य ले |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर