Category Archives:  Spiritual

इस सावन घर में लाये ये चीजे, पूरी होगी हर मनोकामना

Jul 09 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू पंचांग में सावन के महीने को बेहद ही पवित्र बताया गया है | इस माह में की गयी महादेव की पूजा अर्चना और भक्ति विशेष फल प्रदान करती है | इस माह में हर ओर केवल महादेव के जयकारे ही सुनाई देते है | ऐसे में इस पवित्र माह में आप भी महादेव की कृपा पा सकते है | आज हम आपको वास्तु के कुछ उपाय बताने जा रहे है, जो आपके बेहद काम आ सकते है |

जल स्त्रोत


घर की पूर्व दिशा को भगवान का वास माना जाता है | घर की इस दिशा को ऊर्जावान बनाने के लिए आपको इस दिशा में जल स्त्रोत बनाना चाहिए | आप चाहे तो छोटा वाटर फाउंटेन भी लगा सकते है |



अर्द्धनारीश्वर 


आप पूर्व दिशा में भगवान शिव की अर्द्धनारीश्वर रूप की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करे | यदि इस दिशा में आप भगवान शिव के इस स्वरूप की संगमरमर की मूर्ति स्थापित करते है, तो ये सबसे उत्तम है | इसके परिवार के साथ साथ दाम्पत्य जीवन में भी सुख शांति बढ़ेगी |

तुलसी


ज्योतिष और वास्तु में तुलसी का बड़ा महत्व बताया गया है | सावन का महीना तुलसी की पूजा के लिए सबसे उत्तम है | आप अपने घर की उत्तर दिशा में मिटटी के गमले में तुलसी का पौधा लगाए | यदि कुंवारी कन्याएँ अपने हाथ से तुलसी लगाती है, तो उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है |

रुद्राक्ष


रुद्राक्ष को महादेव का अंश माना जाता है | यदि आप रुद्राक्ष धारण करने की सोच रहे है, तो सावन का महीना सबसे उत्तम है | आप इस माह में दोमुखी रुद्राक्ष धारण करे, इससे परिवार के सदस्यों और आप में संतुलन बनेगा | यदि आप चाहे तो गौरी शंकर रुद्राक्ष भी धारण कर सकते है, ये दाम्पत्य जीवन में मिठास लाता है |

धतूरा


महादेव का धतूरा अत्यंत प्रिय है | इसीलिए इसका इस्तेमाल पूजा पाठ में किया जाता है | इससे व्यक्ति के जीवन में सुख शांति आती है और व्यक्ति भयमुक्त बनता है | आप चाहे तो सावन के माह में अपने घर में धतूरे का पौधा लगा सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर