Category Archives:  Spiritual

राशिफल 10 जुलाई 2020: आज इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 09 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर आज आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे | ऑफिस के किसी काम में थोड़ी देरी की वजह से आप चिंतित हो सकते है | इस राशि के प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपकी किस्मत का सितारा बुलंद है, आज जिस भी काम को हाथ में लेंगे, समय पर पूरा कर लेंगे | परिवार में कोई सदस्य आज ख़ुशी का कारण बनेगा | हालाँकि स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | इस राशि के व्यापारियों को आज अच्छा फायदा होने वाला है | इस राशि नौकरीपेशा जातको के ट्रांसफर के योग बन रहे है | आज ससुराल पक्ष से आपको कोई फायदा होने वाला है | आज घर में किसी की तबियत बिगड़ने की सम्भावना है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, आपको इसका फल भी मिलेगा | आज आपका मित्र आपसे किसी तरह की मदद मांग सकता है | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न होने की सम्भावना है, सावधान रहे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, हालाँकि दोपहर के बाद स्थिति काबू में आ सकती है | आज ऑफिस में अधिक व्यस्त रहेंगे | आज आपके विरोधी भी सक्रीय है, आपको सावधान रहने की जरूरत है | जो जातक प्रेम संबंध में है, उन्हें आज उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आप परिवार में चल रहे तनाव को सुलझाने में सफल होंगे | आज किसी निजी काम को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिससे थकान महसूस हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, जीवनसाथी आपके लिए कुछ नया कर सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज परिवार के साथ अच्छा समय बीतने को मिलेगा | ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे, आपका काम जल्दी हो जायेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, रिश्ते में मजबूती आएगी | प्रेम जीवन में किसी भी तरह की गलतफहमी को ना आने दे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा | आमदनी को लेकर आज अच्छे नतीजे मिलेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे | कोर्ट कचहरी के मामले में आज आपके पक्ष में फैसला आ सकता है | आज आपके किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज अपनी सेहत को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है | किसी काम में खर्चो की अचानक बढ़ोतरी आपको चिंतित कर सकती है | हालाँकि कामकाज को लेकर दिन राहतभरा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज ऑफिस मे आप जरुरी मीटिंग का हिस्सा बनेंगे, आप अपनी बात रखेंगे | आपको किसी पार्टी का न्यौता आ सकता है, फ़ैल रही बीमारी को देखते हुए इसे टाल दे तो अच्छा है | इस राशि के बच्चे पढाई में मन लगाने में कठिनाई महसूस करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | ऑफिस में आपकी फुर्ती देखकर बॉस भी प्रसन्न होंगे | आप अपने खर्चो को कण्ट्रोल करने की कोशिश में रहेंगे | आज बच्चो के लिए आप कुछ खरीददारी कर सकते है | दाम्पत्य जीवन को लेकर रिश्ते में तनाव रहेगा, लेकिन स्थिति काबू में रहेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कुछ कामो में आपको किस्मत का साथ मिलेगा | जिसके चलते समय से पहले ही आपके काम पुरे हो जायेंगे | प्रेम जीवन में आपको आज चुनौती का सामान करना पड़ सकता है | आज पिता जी आपसे किसी जरुरी मसले पर राय जान सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर