Category Archives:  Spiritual

भूलकर भी ना करे ये काम, अन्यथा भोगना पड़ेगा नर्क

Jul 09 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में पाप पुण्य को लेकर कई बाते कही गयी है | पुराणों और शास्त्रों में कहा गया है कि मृत्यु के पश्चात् पाप करने वाले को नर्क भोगना पड़ता है | वहीँ पुण्य करने वाले को मृत्यु के उपरांत स्वर्ग में जगह मिलती है | भगवान विष्णु से जुड़े गरुड़ पुराण में इससे जुडी बाते विस्तार से बताई गयी है | आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे है कि कौनसे कर्मो के चलते मनुष्य को नर्क भोगना पड़ता है |

ना करे किसी के साथ ऐसा


गरुड़ पुराण में विश्वास तोड़ने को बड़ा पाप बताया गया है | गरुड़ पुराण के अनुसार किसी के साथ विश्वासघात करने वाले और विश्वास तोडने वाले व्यक्ति को मृत्यु के बाद नर्क भोगना पड़ता है | इसीलिए कभी किसी को धोखा नहीं देना चाहिए | यदि आपको किसी की कोई बात बुरी लगती है, तो आप माफ़ करना सीखे | उसके खिलाफ मन में बदले की भावना ना रखे |



ना करे इन्हे नजरअंदाज


गरुड़ पुराण में बताया गया है कि एक व्यक्ति को अपने रिश्तो और उन रिश्तो के प्रति दायित्वों को निभाना चाहिए | अपने रिश्तो को लेकर समर्पित रहना चाहिए और परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए | गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति अपने रिश्तो और अपनी जिम्मेदारियों से भागता है, उन्हें नजरअंदाज करता है | वह व्यक्ति पाप का भागी बनता है | और ऐसा व्यक्ति नर्क भोगता है |

ना करे इनका अपमान


गरुड़ पुराण में बताया गया है कि व्यक्ति को कभी भगवान के पूजा पाठ से जुडी चीजों का अपमान नहीं करना चाहिए | भगवान को सुबह अर्पित किये गए और पुष्पों को शाम के समय किसी गमले में डाल देना चाहिए | क्योंकि इन पुष्पों को इधर-उधर फेकना मनुष्य को पाप का भागी बनता है और उसे नर्क भोगना पड़ता है | 

भूलकर भी ना करे ये काम


गरुड़ पुराण में जीव हत्या सबसे बड़ा पाप बताया गया है | ऐसा करने वाला व्यक्ति अपने लिए नर्क के द्वार स्वयं खोलता है | इसके साथ कभी गर्भवती महिला का अपमान और उस पर हाथ नहीं उठाना चाहिए | ऐसा करके व्यक्ति दोगुने पाप का भागी बनता है | इसीलिए कभी ऐसे कार्य ना करे, जो आपको पाप के भागी बनाये |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर