Category Archives:  Entertainment

ये है अपराधियों और उनके एनकाउंटर पर बनी बॉलीवुड की 7 बेहतरीन फिल्मे

Jul 09 2020

Posted By:  Sunny

कानपूर में 8 पुलिस वालो की हत्या के आरोपी विकास दुबे को 9 जुलाई की सुबह उज्जैन में पकड़ लिया गया था | इसके बाद STF की टीम उसे उज्जैन से कानपूर ला रही थी | इसी दौरान कार पलट गयी और विकास दुबे ने भागने की कोशिश की और एनकाउंटर में मारा गया | वैसे बॉलीवुड में भी कुख्यात गैंगस्टर और उनके एनकाउंटर पर फिल्मे बन चुकी है | आज हम आपको उन्ही फिल्मो के बारे में बताने जा रहे है |

बाटला हाउस (2019)


19 सितम्बर 2008 को दिल्ली के बाटला हाउस इलाके में एनकाउंटर हुआ था | यहाँ दो आतंकियों के छिपने की खबर मिली थी, इस एनकाउंटर को लेकर पुलिस पर कई सवाल उठे थे | इस एनकाउंटर पर साल 2019 में फिल्म आयी थी, जिसका नाम बाटला हाउस था | इसमें जॉन अब्राहम ने मुख्य भूमिका निभाई थी |

वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई (2010)


मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर ये फिल्म बनी थी | इस फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाश्मी, कंगना रनौत और प्राची देसाई नजर आयी थी | इस फिल्म को बेहतरीन गैंगस्टर फिल्मो में शुमार किया जाता है | ऐसा बताया जाता है कि ये फिल्म गैंगस्टर हाजी मस्तान और दाऊद इब्राहिम पर बेस्ड है |

वास्तव (1999)


संजय दत्त की फिल्म वास्तव एक बेहतरीन फिल्म है | फिल्म के डायलॉग आज भी काफी फेमस है | ऐसा बताया जाता है कि ये फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की कहानी पर बेस्ड है | इस फिल्म में संजय दत्त के साथ नम्रता शिरोड़कर नजर आयी थी |



शूटआउट एट वडाला (2013)


ये फिल्म गैंगस्टर मान्य सुर्वे के एनकाउंटर पर बेस्ड है | बता दे ये देश का पहला एनकाउंटर था | फिल्म में मान्य सुर्वे का किरदार जॉन अब्राहम ने निभाया था | बता दे 2007 में एक और फिल्म आयी थी, शूटआउट एट लोखंडवाला | ये फिल्म माया डोलस के एनकाउंटर पर बनी थी | इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने माया डोलस का किरदार निभाया था |

अब तक छप्पन (2004)


ये फिल्म 2004 में आयी थी | इस फिल्म में नाना पाटेकर ने मुख्य किरदार निभाया था | इस फिल्म में नाना पाटेकर ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट साधु अगाशे का शानदार किरदार निभाया था |

शागिर्द (2011)


यूँ तो नाना पाटेकर ने अपनी कई फिल्मो में देशभक्त, कर्तव्यनिष्ट किरदार निभाए है | लेकिन इस फिल्म में नाना पाटेकर ने एक भ्रष्ट पुलिसवाले का किरदार निभाया था | फिल्म में नाना हनुमंत सिंह के किरदार में नजर आये थे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर