Category Archives:  Spiritual

राशिफल 11 जुलाई 2020: आज इन राशियों पर बनेगी शनिदेव की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 10 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज आपको आमदनी में थोड़ी वृद्धि देखने को मिलेगी | आज संतान आपकी ख़ुशी की वजह बन सकती है | कामकाज को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे | प्रेम जीवन में प्रिय आपसे मन की बात खुलकर करेगा, जिससे आपको भी अच्छा लगेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते आपके अधूरे काम भी समय पर पुरे हो जायेंगे | आज कुछ नए विचार आप अपने मित्र से शेयर कर सकते है | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा | आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | आज किसी बने बनाये काम में अचानक आयी रुकावट से आप परेशान हो सकते है, लेकिन शाम के समय काम हो जायेगा | आपको अपने व्यर्थ के खर्चो पर ध्यान देने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, प्रेम बढ़ेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको अपनी चिंताओं से बाहर निकलने की जरूरत है | आज परिवार का कोई सदस्य आपसे किसी चीज की मांग कर सकता है | कामकाज को लेकर दिन थोड़ा थका देने वाला रहेगा | प्रेम जीवन में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज का दिन इस राशि के व्यापारियों के लिए अच्छा है, बड़ा लाभ होने की सम्भावना है | आज आपका कोई मित्र आपसे मन की बात शेयर कर सकता है | इस राशि के अविवाहित जातको के विवाह की बात परिवार में चल सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी बात की चिंता आपको तनाव दे सकती है | ऑफिस में आज काम में आपको सहकर्मी की मदद लेनी पड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा | इस राशि के जो जातक प्रेम जीवन में है, वे विवाह के बारे में विचार कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बेहद ही बढ़िया रहेगा | आप आज कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे, जिससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी | आज जीवनसाथी आपको कोई बड़ा सरप्राइज देने की कोशिश करेगा | आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी | हालाँकि आज के दिन अपनी सेहत को लेकर सावधान रहे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा | ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से शाम को आप थकान महसूस करेंगे | आज पिताजी किसी घरेलू मसले में आपसे बातचीत कर सकते है | आज कोई अनजान व्यक्ति आपको बड़े काम की सलाह दे सकता है, आप उस पर गौर करेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा | कामकाज को लेकर मनचाहे नतीजे मिलने से आप प्रसन्न होंगे | आज आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है, आपको सावधान रहना चाहिए | आर्थिक स्थिति को लेकर अचानक कुछ खर्चे बढ़ सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रसन्न दिखाई देंगे, जिससे आप भी संतुष्ट रहेंगे | आज कोई रिश्तेदार परिवार में विवाद की वजह बन सकता है, आप इस पर ध्यान दे | आपकी समझदारी आपके दाम्पत्य जीवन को मजबूत बनाने में भूमिका निभाएगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | अपने कामकाज को लेकर आज थोड़े व्यस्त रह सकते है | आज परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | कुछ नए काम अचानक सामने आ सकते है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा | इस राशि के व्यापारियों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा | आज आपको किसी के बारे में जीवनसाथी से गोपनीय बात पता चल सकती है | कामकाज को लेकर दिन कमजोर रहेगा, मनमुताबिक नतीजे ना मिलने से थोड़े चिंतित हो सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर