Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 जुलाई 2020: इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ है सावन का दूसरा सोमवार, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 12 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर आज का दिन शुभ रहेगा | आज किसी काम में आपको मित्र की मदद मिलने वाली है, जिससे आपका काम समय पर पूरा हो जायेगा | जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें आज कुछ नया जानने को मिलेगा, जो प्रिय के प्रति आपके मन में प्रेम भर देगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में काम को लेकर आप व्यस्त रह सकते है, समय की कमी रहेगी | आज किसी करीबी की कोई बात आपको परेशान कर सकती है | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा | घर में बीमार सदस्य की सेहत में सुधार आएगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कार्यक्षेत्र में दिन सफलता भरा रहेगा, आप कुछ नए निर्णय भी ले सकते है | इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित होने वाला है | विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ मिलकर अपने भविष्य के लिए कोई निर्णय ले सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | इस राशि के नौकरीपेशा जातको को ट्रांसफर से जुडी कोई सुचना मिल सकती है | किसी काम में उम्मीद से अधिक खर्चा होने की सम्भावना है | आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा | जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें प्रिय का साथ मिलेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिनमान थोड़ा कमजोर है | किसी बात की चिंता आपको मानसिक तनाव दे सकती है, आप इसे मन पर हावी ना होने दे | आज कहीं धन निवेश करने का सोच रहे है, तो विशेषज्ञ से राय अवश्य ले | विवाहित जातको को दाम्पत्य जीवन में उतार चढाव का सामना करना पड़ सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि आपको कुछ मामलो में सतर्क रहने की जरूरत है | कुछ लोग आपका फायदा उठाने के बारे में सोच सकते है | आज पिताजी कोई नयी सम्पति खरीदने को लेकर बात कर सकते है | जो जातक प्रेम जीवन और दाम्पत्य जीवन में है, उन्हें अच्छे नतीजे मिलेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | नौकरीपेशा जातको को नींद पूरी ना होने की वजह से ऑफिस में आलस महसूस होगा | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन अच्छा रहेगा | आज सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है, सिर दर्द हो सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | शाम के समय आपको कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है | ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में आज का दिन रोमांटिक बीतेगा | आपकी सेहत में उतार चढाव आ सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे, आप कुछ खर्चे कर सकते है | आज किसी काम को लेकर पूर्व में की गयी मेहनत रंग लाने वाली है | जो जातक प्रेम में है, वे अपने प्रिय को परिवार से मिलवा सकते है या उनके बारे में बता सकते है | 



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिनमान अच्छा रहेगा | आज आप कुछ नए विचारो से घिरे रहेंगे, आप अपने किसी मित्र से ये शेयर कर सकते है | आज आपको किसी बात को लेकर ख़ुशी महसूस होगी | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा | आज माताजी के स्वास्थ्य को लेकर आप सतर्क रहे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप अपनी आमदनी बढ़ाने के नए तरीको पर विचार कर सकते है | आज ऑफिस में काम का भार थोड़ा अधिक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी आपसे कोई बात शेयर कर सकता है | किसी सरकारी योजना का आपको लाभ मिलने वाला है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | किसी बात को लेकर मानसिक चिंता आपको घेर सकती है, आप इस तनाव से निकलने में कामयाब होंगे | प्रेम जीवन में जातक आज प्रिय के मन में झाँक पाएंगे | आज परिवार में किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर