Category Archives:  Entertainment

पाकिस्तान की जनता के दिलो पर राज करती है ये खूबसूरत एक्ट्रेसेस, हमारे देश में भी मशहूर...

Jul 13 2020

Posted By:  Sunny

हमारे देश में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की फैन फॉलोइंग कमाल की है | इसी तरह हमारे पडोसी देश पाकिस्तान की एक्ट्रेसेस भी कुछ कम नहीं है | पाकिस्तान की एक्ट्रेसेस भी पाकिस्तान की अवाम के दिलो पर राज करती है | इतना ही नहीं पाकिस्तान की कई एक्ट्रेसेस की फैन फॉलोइंग हमारे देश में भी खूब है | आज हम आपको ऐसी ही कुछ पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस से मिलवाने जा रहे है |

माहिरा खान


माहिरा पाकिस्तान की जानी मानी एक्ट्रेस है | इन्होने अपने करियर की शुरुआत VJ के तौर पर भी थी | इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल्स में भी काम किया | और आज वे पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेसेस में आती है | बता दे वे शाहरुख़ खान की फिल्म 'रईस' में भी नजर आयी थी |

सबा कमर


पाकिस्तान की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में सबा कमर गिनी जाती है | इतना ही नहीं वे पाकिस्तान की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस है | बता दे वे बॉलीवुड फिल्म हिंदी मीडियम में इरफ़ान खान के साथ नजर आयी यही | उन्हें खूब पसंद किया गया था | 



वीना मालिक


वीना मलिक पाकिस्तान की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस है | वे अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती है | बता दे उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मो में काम किया है | जिनमे 'दाल में कुछ काला है', 'जिंदगी 50 50', 'सुपर मॉडल' और 'गली गली में चोर है', जैसी फिल्मे प्रमुख है | बता दे बिग बॉस के चौथे सीजन में भी नजर आ चुकी है |

मावरा होकेन


मावरा होकेन बेमिसाल ख़ूबसूरती की मालकिन है | उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी | बता दे वे बॉलीवुड फिल्म 'सनम तेरी कसम' में नजर आ चुकी है | उनका नाम एशिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शामिल है | पाकिस्तान ही नहीं भारत में भी उनकी फैन फॉलोइंग कमाल की है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर