Category Archives:  Spiritual

राशिफल 15 जुलाई 2020:आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 14 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप अपने काम में आज परिवार के किसी सदस्य की मदद ले सकते है | ऑफिस में आज कार्यभार कम रहेगा, आप आराम महसूस करेंगे | आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, आज आपको कोई नई ख़ुशी मिलने वाली है, जो रिश्ते निभाने के लिए प्रेरित करेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है | कुछ नए खर्चे आपकी चिंता की वजह बन सकते है | ऑफिस में कामकाज को लेकर दिन अच्छा रहेगा | इस राशि के जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा | आपको अपने मित्र से आमदनी के नए स्त्रोतों के बारे में पता चल सकता है | आज जीवनसाथी किसी चीज को खरीदने की बात कह सकता है | इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है, अच्छा लाभ होने वाला है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा | ऑफिस में काम में अधिक बिजी रहने के चलते आप अपने किसी निजी काम को भूल सकते है | आज पिताजी से कोई अच्छी सीख मिलेगी, जो आपके मनोबल में वृद्धि करेगी | आपका दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव से आगे बढ़ेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन उतर चढाव से भरा रहेगा | आपकी सेहत आज कमजोर रह सकती है, इसीलिए थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है | ऑफिस के काम में आज आपका मन लगेगा, जिससे अधूरे काम भी समय पर पुरे कर लेंगे | आज आपके निर्णयों में जीवनसाथी का साथ मिलेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज के दिन आप किसी बड़े काम की जिम्मेदारी ना ले, बाद में मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है | आज आपकी आमदनी में वृद्धि होने की सम्भावना है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | गृहस्थ जीवन हल्का तनाव रहेगा, लेकिन स्थिति काबू में रहेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, हालाँकि आपकी सेहत में उतार चढाव का सामना करना पड़ सकता है | इस राशि के नौकरीपेशा जातको की आज ऑफिस में तारीफ होगी | प्रेम जीवन में आपको नीरसता महसूस हो सकती है, इसके लिए आपको रिश्ते में नयापन लाने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आप घर में मरम्मत का कार्य आरम्भ कराने के बारे में सोच सकते है | आज शाम के समय मित्र से मुलाकात करेंगे, मित्र से कोई नयी बात पता चलने वाली है | आज ऑफिस में किसी काम में जल्दबाजी आपको मुसीबत में डाल सकती है, सावधान रहे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है | आज के दिन कामकाज को लेकर किये गए सभी प्रयास सफल होंगे | जो जातक प्रेम जीवन में है, वे अपने प्रिय के लिए कुछ खरीद सकते है | आज आपको किसी धार्मिक काम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, आप इससे शांति महसूस करेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
परिवार के साथ समय बिताने के बारे में सोच रहे है, तो आज का दिन आपके लिए शुभ है | घरवालों के साथ बिताया वक़्त आपको शांति का अहसास कराएगा | इस राशि के जो जातक नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है, उन्हें अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ है | आपको आज किसी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आप अपनी सुरक्षा का ख्याल रखे | धन की आवक में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी | आप गृहस्थ जीवन की कुछ जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे, जिससे दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ऊर्जा से भरा रहेगा | कामकाज में फुर्ती देखने को मिलेगी, जिसकी सहकर्मी भी तारीफ करेंगे | आज घर में किसी की तबियत बिगड़ने से घर का माहौल शांत रहेगा | गृहस्थ जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के आपके प्रयास सफल होंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर