Category Archives:  Spiritual

वास्तु: सुबह उठकर करे ये उपाय, प्रसन्न होगी माँ लक्ष्मी और बरसेगा धन

Jul 16 2020

Posted By:  Sunny

वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताये गए है, जिनकी मदद से जीवन में आ रही धन धान्य की समस्या को दूर किया जा सकता है | यदि आप भी ऐसी स्थिति से गुजर रहे है और धन की कमी का सामना कर रहे है, तो वास्तु इसमें आपकी मदद कर सकता है | आज हम आपको वास्तु शास्त्र के कुछ उपाय बताने जा रहे है, जिनसे आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा बनेगी | साथ ही आपकी आर्थिक तंगी की समस्या भी दूर होगी |


1. घर का मुख्य द्वार केवल हमारे ही नहीं नकारात्मक और सकारात्मक शक्तियों के आवागमन का भी स्थान होता है | धन वृद्धि में इसका बड़ा महत्व है | आज सुबह द्वार खोलने से पहले माँ लक्ष्मी का स्मरण करे और फिर द्वार खोले | 



2. अपने घर के मुख्य द्वार को काले रंग से ना रंगवाये | आप चाहे तो किसी और गहरे रंग से द्वार रंगवा सकते है | हालाँकि आप यदि लाल या महरून रंग से द्वार रंगवाये तो शुभ रहेगा | ये सम्पन्नता में वृद्धि करते है |

3. यदि आपका द्वार लाल या महरून रंग का नहीं है, तो आप इन रंगो से द्वार पर कोई डिज़ाइन बनवाये | और जब भी द्वार खोले तो इस डिज़ाइन की ओर देखकर माँ लक्ष्मी का स्मरण करे और द्वार खोले |

4. शुभ-लाभ, स्वस्तिक और ॐ जैसे चिन्ह बेहद शुभ माने जाते है, इन्हे द्वार पर लगाने से शुभ फल प्राप्त होता है | आप चाहे तो द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा भी लगा सकते है | सुबह द्वार खोलते समय इन चिन्हो को नमन करने और माँ लक्ष्मी का स्मरण करने से शुभ फल प्राप्त होता है |

5. आप सुबह उठकर स्नान कर ले | फिर माँ दुर्गा को इत्र अर्पित करे | इसके बाद भोजन करने से पूर्व इत्र अपनी नाभि में लगा ले | इसके बाद ही आप घर से निकले | इस उपाय से आपको धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा | साथ ही देवी माँ की कृपा सदा बनी रहेगी | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर