Category Archives:  Spiritual

आपके जीवन की खुशियों की चाबी है मिट्टी का घड़ा, जानिए इससे जुडी जरुरी बाते

Jul 18 2020

Posted By:  Sunny

बदलते समय के साथ लोगो के जीवन जीने के तौर तरीके भी बदलने लगे है | आज के समय में अपने घर में पानी के लिए फ्रिज और बोतलों में पानी रखते है | जबकि वास्तु में मटके में पानी रखने का बड़ा महत्व बताया गया है | मटके में रखे जल का सेवन करना स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचता है | वास्तु में बताया गया है कि घर में रखा मिट्टी का मटका या सुराही घर में खुशहाली लाते है |


वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर मिट्टी के घड़े में जल भरकर रखने से धन की कमी सामना नहीं करना पड़ता है | इसीलिए आप अपने घर में मिट्टी का घड़ा या सुराही अवश्य रखे | आज हम आपको इसी से जुडी कुछ जरुरी बाते बताने जा रहे है | तो आइये देखते है, आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |



1. आप अपने घर में एक मिट्टी की सुराही अवश्य रखे | ध्यान रखे इसे हमेशा पानी से भरकर ही रखे |

2. घर में मिट्टी के घड़े को कभी खाली ना रखे |

3. मिट्टी के घड़े को रखने के लिए वास्तु में उत्तर दिशा शुभ बताई गयी है | क्योंकि इस दिशा में जल देवता का निवास माना जाता है |

4. यदि कोई व्यक्ति तनाव में है या मानसिक रूप से परेशान है, तो ऐसे व्यक्ति को मिट्टी के घड़े से पेड़ पौधों को जल देना चाहिए |

5. घर में मिट्टी से बनी भगवान की मूर्ति भी बेहद शुभ मानी गयी है | ये घर में चल रही परेशानियों का अंत करती है |

6. घर में रखे पानी से भरे मिट्टी के घड़े के सामने दीप जलाने से आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है |

7. घर में साज सज्जा के लिए मिट्टी से बनी छोटी छोटी मटकियां लगाने से रिश्तो में प्रेम बरकरार रहता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर