Category Archives:  Spiritual

राशिफल 19 जुलाई 2020 : आज इन राशि वालो की दूर होगी कोई बड़ी परेशानी, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 18 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज किसी काम में आपको अधिक समय लग सकता है, जिस वजह से आप चिंतित रह सकते है | आज आपको अपने किसी मित्र से अच्छी राय मिलने वाली है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा | आज जीवनसाथी आपसे मन की कोई बात शेयर कर सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा, लेकिन आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है | आज आपका अटका हुआ धन प्राप्त होने वाला है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा | प्रेम जीवन शानदार बीतेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन थोड़े उतार चढाव से भरा रहेगा | कुछ नए खर्चे आपको परेशान कर सकते है, आपको इनके लिए योजना बनाने की जरूरत है | ऑफिस में आज काम अधिक रहने से आप थकान महसूस कर सकते है | जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | इस राशि के नौकरीपेशा जातको का कामकाज में मन लगेगा | परिवार में लम्बे समय से चल रहा कोई तनाव आज दूर होने वाला है | शाम के समय आप कुछ खरीददारी कर सकते है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आपका दिन ऊर्जा से भरा रहेगा | आज कुछ नया सीखने की इच्छा आपके ज्ञान में वृद्धि करेगी | आप अपने किसी मित्र से फ्यूचर के प्लान डिसकस कर सकते है | ऑफिस में अपना प्रभाव ज़माने के लिए कुछ नया कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा, लेकिन स्थिति काबू में रहेगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होने वाला है | आज आपके किसी अटके हुए काम को अचानक गति मिलने वाली है | आज परिवार के सदस्यों के लिए आप कुछ खरीददारी कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए आज का दिन उत्तम है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन फलदायक साबित होगा | आज किसी काम में मिली सफलता आपके मनोबल में वृद्धि करेगी | परिवार में माताजी भविष्य में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की बात कह सकती है | विवाहित जातको का दिन अच्छा बीतेगा | आप जीवनसाथी को कुछ उपहार दे तो अच्छा है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है | ये यात्रा आपको थकान और मानसिक तनाव दे सकती है | कामकाज को लेकर आज आपकी पकड़ मजबूत होगी | आज का दिन प्रेम जीवन वाले जातको के लिए शुभ नहीं है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज किसी बात की चिंता आपको मन ही मन खायेगी | अच्छा होगा आप किसी से शेयर करे, अन्यथा सेहत भी प्रभावित हो सकती है | इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है | बड़ा लाभ होने की सम्भावना है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शानदार रहेगा | इस राशि के छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है | आज पिताजी से कुछ जरुरी मुद्दों पर बात होगी | ये आपके रिश्ते भी मजबूत करेगा | ऑफिस के किसी का में अचानक रुकावट आ सकती है, हालाँकि आप इसे शीघ्र ही सुलझा लेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | किसी काम को लेकर पूर्व में की गयी मेहनत का फल आज आपको मिलने वाला है | आज धन की आवक भी अच्छी रहेगी | आज जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक शाम बीता सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिनमान अच्छा रहेगा | आम आमदनी में वृद्धि करने के नए तरीको को लेकर विचारमग्न रहेंगे | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल सकता है | आज आपके प्रिय की कुछ बाते आपको पसंद नहीं आएगी, आपको इस बारे में बात करने की जरूरत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर