Category Archives:  Spiritual

राशिफल 20 जुलाई 2020: सावन की अमावस्या पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए अपनी राशि का हाल

Jul 19 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज आपके किसी काम में दोस्तों की मदद मिलने वाली है | आज ऑफिस में काम के दौरान अहं की भावना ना लाये, परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | आज आपका शाम का समय भाई बहनो के साथ मौज मस्ती में गुजरेगा | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर दिन सफलता भरा रहेगा | आज अपनी सेहत को लेकर आप थोड़े सतर्क रहे, मौसम का प्रभाव हो सकता है | प्रेम जीवन में अपने मन की बात प्रिय से खुलकर करेंगे | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन रोमांटिक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन थोड़ा फलदायक साबित होने वाला है | आज आपकी कोई भी मेहनत बेकार नहीं जाएगी | जो जातक प्रेम में है, उनका जीवन खुशनुमा रहेगा | कुछ नए खर्चे अचानक सामने आ सकते है | आज किसी सरकारी काम में आपको किसी रिश्तेदार की मदद मिलने वाली है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज कोई बात आपको मानसिक तनाव दे सकती है, आपको इससे निकलने की कोशिश करनी चाहिए | ऑफिस में कामकाज को लेकर दिन सामान्य रहेगा | दाम्पत्य जीवन में आज जीवन साथी की कुछ सच्ची बाते आपको कड़वी लग सकती है, आपको धैर्य रखने की जरूरत है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज को लेकर सामान्य से अधिक व्यस्त रहने की वजह से आपको थकान हो सकती है | परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा | जो जातक प्रेम जीवन में है, उनके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है | विवाहित जातको का दिन सामान्य रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आपकी कोई भी मेहनत बेकार नहीं जाएगी, आप इसे आनंदित महसूस करेंगे | आज पिताजी आपको कोई बड़ी सीख दे सकते है, आप उसकी गाँठ बाँध ले तो अच्छा है | विवाहित जातको को दाम्पत्य जीवन में उठा-पठक देखने को मिल सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आप अपने काम में थोड़े व्यस्त रहेंगे | हालाँकि इस वजह से आपका कोई निजी काम रुक सकता है | इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभ से भरा है | आज प्रेम जीवन में आपको सावधान रहने की जरूरत है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आप आज परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | कामकाज को लेकर आपको मेहनत रंग लाएगी | कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा | हालाँकि आज खानपान को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि किसी जरुरी काम में अचानक रुकावट पैदा हो सकती है | लेकिन दोपहर के बाद स्थिति ठीक हो जाएगी | आज आप पर परिवार की कोई बड़ी जिम्मेदारी आने वाली है, जिसे आप निष्ठा से निभाएंगे | आज वाहन चलाते समय आप सावधान रहे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायक साबित होने वाला है | आज जीवनसाथी आपसे कुछ राज की बाते शेयर कर सकता है | आज घर का मरम्मत कार्य आरम्भ कराने के बारे में विचार कर सकते है | आज संतान की ओर से आपको कोई बड़ी ख़ुशी मिलने वाली है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, जिससे आपके कामकाज में भी फुर्ती देखने को मिलेगी | इस राशि के व्यापारी आज कोई बड़ी डील कर सकते है | इस राशि के विवाहित जातक आज यदि जीवनसाथी के साथ महादेव के दर्शन करे, तो शुभ फल प्राप्ति होगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | आपको आज ऑफिस में बॉस से तारीफ मिलेगी, जिस वजह से आपके उत्साह में वृद्धि होगी | आज प्रेम जीवन में आपको कुछ नया देखने-सुनने को मिल सकता है | आप इससे थोड़े चिंतित हो सकते है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर