Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 जुलाई 2020: आज इन राशियों को मिलेगी कोई बड़ी ख़ुशी, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 20 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन फलदायक रहेगा | कामकाज में मनचाहे नतीजे मिलने से आपके चेहरे पर रौनक दिखाई देगी | आज परिवार के किसी सदस्य से बहस होने की सभावना है | प्रेम ज्वॉयन में आज प्रिय मन की कुछ बाते शेयर कर सकता है | सेहत के मामले में आपका दिन अच्छा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आमदनी में वृद्धि आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी | आज पिताजी आपसे कोई जरुरी बात कर सकते है | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | दाम्पत्य जीवन में रोमांस बरकरार रहेगा, अपने दाम्पत्य जीवन का आनंद लेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको अपने कामो में स्वयं पर भरोसा करने की जरूरत है | इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार चढाव से भरा रहने वाला है | नौकरीपेशा लोग अपने काम में पूरी लगन से जुटे रहेंगे | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए, मौसम की मार पड़ सकती है | आपकी आमदनी में हल्की कमी आने की सम्भावना है, हालाँकि आप संतुष्ट रहेंगे | आज के दिन आप किसी से भी गुस्से से पेश ना आये, बाद में मुसीबत में पड़ सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा | आज घर में किसी बात को लेकर खुशहाली का माहौल रहेगा | ऑफिस में आपको काम के दौरान उलझन का सामना करना पड़ सकता है | आज का दिन विवाहित जातको के लिए कमजोर रहेगा | रिश्ते में तनाव में वृद्धि हो सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप सामान्य से अधिक व्यस्त रहेंगे | जिसके चलते खानपान पर ध्यान देने की वजह से तबियत बिगड़ सकती है | आज आपका कोई मित्र आपसे मुलाकात करने आ सकता है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा, आप स्थिति को समय रहते संभल ले तो बेहतर है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिनमान अच्छा है | आज अपने अधूरे कामो को आज जल्दी ही निपटा लेंगे | आर्थिक स्थिति के मामले में आपका दिन शुभ है | आपका अटका हुआ पैदा जल्द ही आपको मिलने वाला है | आपके दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा, आप ख़ुशी महसूस करेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | कामकाज को लेकर दिन अच्छा रहेगा, आपके काम समय पर पुरे होंगे | आप किसी करीबी से रिश्ते को लेकर भावुक हो सकते है | आपको अपनी भावनाओ पर काबू रखना चाहिए | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिनमान कमजोर है | आपको किसी बात की चिंता मानसिक तनाव दे सकती है | ये आपकी सेहत को प्रभावित कर सकती है, ध्यान देने की जरूरत है | प्रेम जीवन को लेकर आज का दिन बेहद ही शुभ है | परिवार का खुशहाली भरा माहौल आपको ख़ुशी देगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन बेहद ही शुभ है | आज आपके विरोधी आपसे दूर रहेंगे | आज समाज के प्रति आपके कामो की वजह से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी | प्रेम जीवन जी रहे जातको को अपने प्रेम के बारे में घर में बता देना चाहिए | ये समय आपके लिए शुभ है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | घर के किसी सदस्य से बहस होने की सम्भावना है, आपको ऐसी स्थिति में धैर्य से काम लेना चाहिए | कामकाज को लेकर दिन शुभ है, आपके काम आज समय पर पुरे होंगे | आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलने वाला है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज सुख सुविधा की चीजों पर आप कुछ खर्चे कर सकते है | आज संतान के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे | प्रेम जीवन में आज प्रिय का गुस्सा झेलना पड़ सकता है | व्यापार को लेकर आपकी दूरदर्शिता आपके काम आने वाली है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर