Category Archives:  Spiritual

अपनी राशि से जानिए किस क्षेत्र में करियर बनाने से आपको मिलेगी बड़ी सफलता

Jul 21 2020

Posted By:  Sunny

हमारी राशि हमारे बारे में कई राज खोलती है | हमे जीवन से जुड़े कई रहस्यों से अवगत कराती है और कई बार अशुभ घटनाओ से बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है | इतना ही नहीं हमारी राशि हमारे करियर और कारोबार से जुडी भी बाते बताती है | राशि की मदद से ये आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आपको कौनसा कारोबार सूट करेगा | किस क्षेत्र में करियर बनाना आपको लाभ पहुंचाएगा | तो आइये जानते है आपकी राशि के अनुसार किस क्षेत्र में करियर या कारोबार करना आपको लाभ पहुंचाएगा |


मेष
ये राशि मंगल से प्रभावित होती है और मंगल भूमि, सेना, खेल, इंजीनियरिंग आदि का प्रतीक है | ऐसे में इस राशि के जातको को इन क्षेत्रो से जुड़े कार्यो में करियर बनाना चाहिए |



वृष
वृष का स्वामी ग्रह शुक्र है, और शुक्र ग्रह कला, अभिनय, नृत्य, संगीत और लेखन का प्रतीक है | ऐसे में इस राशि के जातको को इन क्षेत्रो में करियर बनाना चाहिए |

मिथुन
इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है | इस राशि के जातको को गणित, बैंकिंग, लेखन, संवाद, मीडिया, तार्किक विषयो और कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रो में सफलता मिलने की सभावना सबसे अधिक होती है |

कर्क
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा है और चन्द्रमा जल और तरल का करक है | ऐसे में इस राशि के जातक जल से जुड़े कार्य, जैसे कोल्ड ड्रिंक, बर्फ, फिशिंग बिज़नेस, जहाज और नावों के बिज़नेस में अच्छी सफलता प्राप्त करते है |

सिंह
सूर्य इस राशि का स्वामी है और सूर्य नेतृत्व, राजा, उच्च पद, उच्च अधिकारी का कर्क है | ऐसे में इस राशि के जातको को सरकारी क्षेत्र, राजनीति, औषधि, स्टॉक एक्सचेंज, रुई, कपडा और स्टेशनरी से जुड़े क्षेत्रो में अपना करियर बनाना चाहिए |

कन्या
मिथुन की तरह इस राशि का स्वामी भी बुध ग्रह है | इसीलिए इस राशि के जातको को गणित, बैंकिंग, लेखन, संवाद, मीडिया, तार्किक विषयो और कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रो में अपना करियर बना चाहिए |

तुला
तुला राशि का स्वामी शुक्र है | शुक्र कला, सौंदर्य, संगीत, अभिनय और लेखन का प्रतीक है | यदि इस राशि के जातक इन क्षेत्रो में करियर बनाते है, तो बड़ी सफलता प्राप्त करते है |

वृश्चिक
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है | ज्योतिष में मंगल ग्रह को भूमि, सेना, साहसिक कार्य, खेल अदि का कारक माना गया है | इस राशि के जातको का इन क्षेत्रो में करियर बनाना चाहिए |

धनु
इस राशि का स्वामी बृहस्पति है | बृहस्पति ज्ञान और शिक्षा का प्रतीक है, इसी वजह से इस राशि के जातक बुद्धिमान होते है | इस राशि के जातको को लेखन, संपादन, लिपिक, अनाज, दलाली, शेयर, इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट और फिशिंग जैसे क्षेत्रो में अपना करियर बनाना चाहिए |

मकर
ये राशि शनि देव की राशि है | इस राशि के जातक यदि प्रबंधन, बीमा, बिजली, कमीशन मशीनरी, ठेकेदारी, सट्टा, कपड़ा, राजनीति, खनन, वन्य उत्पाद और बागानी से जुड़े क्षेत्रो में करियर बनाये तो बड़ी सफलता प्राप्त करते है |

कुम्भ
इस राशि का स्वामी भी शनि ग्रह है | इस राशि के जातको को शोध, शिक्षण, उपचारक, चिकित्सा, वायुयान, मीडिया, कंप्यूटर, मैकेनिक और बीमा से जुड़े कामो में आपका करियर बनाना चाहिए |

मीन 
बृहस्पति इस राशि के स्वामी है | इस राशि के जातक NGO, शिक्षक, लेखक, संपादक, कानून, वकालत, लेखन, क्लर्क, उपदेशक, दार्शनिक, धर्म सुधारक, प्रकाशन जैसे क्षेत्रो में बड़ा नाम कमाते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर