Category Archives:  Spiritual

बुधवार के दिन भूलकर भी ना करे ये काम, नकारात्मकता और परेशानियों से भर जायेगा जीवन

Jul 21 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में बुधवार का दिन प्रथम पूजनीय गणेश जी को समर्पित है | बुधवार के दिन गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है | गणेश जी के मंदिरो में इस दिन भक्तो की भारी भीड़ उमड़ती है | गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है, क्योंकि वे अपने भक्तो के कार्यो में आ रहे हर विघ्न को हर लेते है | हमारे शास्त्रों व पुराणों में गणेश जी को प्रसन्न करने के कई उपाय आदि बताये गए है | इसके साथ ही शास्त्रों में कुछ ऐसे कामो के बारे में भी बताया गया है, जिन्हे बुधवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए | आज हम आपको उन्ही कार्यो के बारे में जानकारी देने जा रहे है |


1. ज्योतिष में बुधवार के दिन आर्थिक लेनदेन को शुभ नहीं माना गया है | ऐसा बताया जाता है कि इस दिन आर्थिक लेनदेन करने से धन की हानि का सामना करना पड़ता है | साथ ही तरक्की में भी बाधा उत्पन्न होने लगती है |



2. आप कभी महिलाओ व किन्नरों का अपमान ना करे, खासकर बुधवार के दिन तो कभी किसी महिला व किन्नर का अपमान ना करे | ज्योतिष के अनुसार इस दिन महिला का अपमान करने से कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होने लगता है |


3. वैसे तो सदा मधुर शब्दों का प्रयोग करना चाहिए | लेकिन कई बार ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो जाती है, कि स्वयं पर काबू रखना मुश्किल हो जाता है | लेकिन बुधवार के दिन आपको अपने पर संयम रखने की बेहद जरूरत है | अन्यथा आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां आरम्भ हो सकती है |

4. बुधवार के दिन कहीं भी आर्थिक निवेश ना करे, इस दिन निवेश करने से आपको आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है | निवेश के लिए शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है |


5. यदि बुधवार के दिन आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ रहा है, तो इस बात का ध्यान रखे कि आप पश्चिम दिशा की ओर यात्रा ना करे | ज्योतिष में बुधवार को पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करने को अशुभ माना गया है |

6. बुधवार के दिन सुहागिन महिलाये कभी काले रंग के वस्त्र धारण ना करे | इससे आपके पति की आयु कम होने लगती है | बता दे बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना गया है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर