Category Archives:  Spiritual

अपनी राशि के अनुसार जानिए अपनी शुभ धातु, किस धातु से खुलेगी किस्मत....

Jul 24 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिष शास्त्र में राशियों और ग्रहो को लेकर बाते बताई गयी है | ज्योतिष में राशियों की मदद से व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है | इतना ही नहीं राशियों के ग्रहो की दशा जानकर आने वाले शुभ - अशुभ समय का भी सटीक अनुमान लगाया जा सकता है | ज्योतिष में बताया गया है कि पृथ्वी पर पायी जाने वाली सभी धातुएं किसी ना किसी ग्रह से संबंधित है | इसीलिए ज्योतिषी कई बार विशेष धातु की अंगूठी धारण करने को कहते है | आज हम आपको कुछ राशि के अनुसार धातुओं की जानकारी देने जा रहे है, जो आपके लिए शुभ है |




स्वर्ण:- स्वर्ण का कारक ग्रह गुरु माना गया है | इसीलिए मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन के लिए स्वर्ण शुभ है |

चांदी:- चांदी का कारक ग्रह चन्द्रमा है | ये धातु वृषभ, कर्क और तुला राशि के जातको के लिए शुभ साबित होती है |

लोहा:- कुम्भ और मकर राशि के जातको के लिए ये धातु बेहद शुभ मानी गयी है | शनिदेव इस धातु के कारक ग्रह है |

ताम्बा:- इस धातु के स्वामी सूर्यदेव है | मेष, सिंह और वृश्चिक के जातको के लिए ये धातु सूर्यदेव के आशीर्वाद समान है |

पीतल:- इस धातु का कारक ग्रह गुरु है | ये धातु मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन के जातको को बहुत लाभ पहुंचाती है |

कांसा:- ये मिश्रित धातु बुध से संबंधित होती है | मिथुन और कन्या के जातको को इससे बड़ा लाभ प्राप्त होता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर