Category Archives:  Spiritual

केवल बिल्ली ही नहीं, ये जानवर भी काट ले रास्ता तो होती है अनहोनी

Jul 24 2020

Posted By:  Sunny

हम लम्बे समय से सुनते आ रहे है कि बिल्ली का रास्ता काटना शुभ नहीं है | यदि किसी शुभ काम से जाते समय रास्ते में बिल्ली आ जाये तो कार्य में विघ्न पड़ने और अपशकुन होने की बात की जाती है | इसीलिए अक्सर लोग बिल्ली के रास्ता काटने पर रास्ता बदल लेते है या कुछ देर इंतजार करते है | 


वैसे आपको बता दे केवल बिल्ली ही ऐसा जानवर नहीं है, जिसका रास्ता काटना अशुभ माना जाता है | आज हम आपको उन जानवरो के बारे में बताने जा रहे है, जिनका रास्ता काटना अशुभ माना जाता है |



सांप


यदि आप किसी शुभ कार्य के लिए घर से निकले है और यदि रास्ते में सांप बाएं से दायें जाते हुए आपका रास्ता काट दे | तो बता दे ये शुभ संकेत नहीं है | सांप का रास्ता काटना अशुभ बताया गया है, साथ ही ये कार्य में आने वाले कठिनाई को भी दर्शाता है | बता दे सांप को शत्रु का सूचक भी माना जाता है |

गाय


हिन्दू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, गाय की पूजा की जाती है | यदि आप काम से बाहर जा रहे है और रास्ते में आपको गायो का झुण्ड दिखाई दे तो आपको सावधान होने की जरूरत है | क्योंकि गाय मार्ग में आने वाले संकट से आपकी रक्षा करती है, इसलिए आप कुछ देर इंतजार करने के बाद ही बाहर जाए | इसके अलावा यदि गाय रम्भाते हुए सुनाई दे तो ये यात्रा में आने वाले कष्ट की ओर इशारा करती है |


कौआ

 
सिर पर कौए का बैठना अशुभ माना गया है | यदि आपके सिर पर से कौआ छूकर निकल जाये तो ये अशुभ का संकेत देता है | ऐसे व्यक्ति को शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ता है | इसके साथ ही व्यक्ति अचानक रोगो से घिरने लगता है | इतना ही नहीं कई बार व्यक्ति को मृत्युतुल्य कष्टों का सामना करना पड़ता है |

सूअर या नेवला


किसी शुभ कार्य के लिए जाते समय मार्ग में सूअर या नेवला दिखना बेहद अशुभ माना गया है | रास्ते में सूअर का दिखाई देना शत्रुओ से नुकसान होने का संकेत देता है | वहीँ रास्ते में नेवले का दिखना काम बिगड़ने का संकेत देता है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर