Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 जुलाई 2020: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 24 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपके मन में आज नए विचार आएंगे, इन्हे किसी से शेयर भी कर सकते है | आज के दिन आपकी सेहत अच्छी रहेगी | नौकरीपेशा जातको के कामकाज में कमी आएगी, जिससे राहत महसूस करेंगे | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज में सफलता मिलने से आपका मूड भी अच्छा रहेगा | इस राशि के प्रेम जीवन जीने वाले जातको को आज थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | आज समाज कि भलाई के लिए आप कुछ योगदान कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा | कामकाज को लेकर आज दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे | परिवार का माहौल आपको सुख देगा | आज दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकते है | स्वास्थ्य लेकर दिन अच्छा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | लेकिन खानपान को लेकर सावधान रहे, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है | आज किसी बात को लेकर अधीरता आपको निराशा दे सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा | प्रेम जीवन जीने वाले जातको को आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिनमान अच्छा रहेगा | आज आपको किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है, आपको इससे लाभ होने वाला है | प्रिय से विवाह करना चाहते है, तो परिवार से इस बारे में बात करने के लिए दिन शुभ है | आज घर में किसी बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | किसी बात की चिंता मानसिक तनाव दे सकती है | आपको इससे निकलने की कोशिश करनी चाहिए | आज जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य से जुड़ा कोई निर्णय ले सकते है | व्यापारियों को बड़ा लाभ होने वाला है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर मनचाहे नतीजे मिलेंगे | लेकिन इस दौरान किसी से उल्टा सीधा बोलना, काम बिगाड़ सकता है | आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको सतर्क रहना चाहिए | प्रेम जीवन जीने वाले जातको के लिए दिन खुशनुमा बीतेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में काम अधिक रहेगा, जिस वजह आप थकान महसूस करेंगे | आज परिवार को लेकर किसी बड़े निर्णय में आपको परिवार के बुजुर्गो का भी साथ मिलेगा | आज के दिन दाम्पत्य जीवन में थोड़े उतार चढ़ाव आ सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | लेकिन कामो को भाग्य पर टालने के बजाय, उन्हें समय पर कर ले तो अच्छा है | आज किसी पुराने मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात करके आप अच्छा महसूस करेंगे | आज परिवार के सदस्यों के लिए किसी चीज की खरीददारी कर सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी बात को लेकर आप सोच में पड़े रहेंगे, आपको इसके बारे में किसी से बात करने की जरूरत है | प्रेम जीवन में आज प्रिय आपसे कुछ बाते खुलकर करने वाला है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आज आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होने वाली है | आज ऑफिस में आपकी कार्यशैली का प्रशंसा होगी, जिससे आप भी प्रसन्न होंगे | किसी सरकारी योजना का आपको लाभ मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, आपसी विश्वास बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन अच्छा रहेगा | परिवार में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। कामकाज के सिलसिले कोई अड़चन आपको परेशान कर सकती है। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा | प्रेम जीवन में आज प्रिय को कोई उपहार दे तो अच्छा रहेगा | पिताजी के साथ आपके रिश्ते में सुधार होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर