Category Archives:  Spiritual

नाग पंचमी पर मिटेंगे संकट, मिलेगा सुख, बस एक बार कर ले ये आसान से उपाय

Jul 24 2020

Posted By:  Sunny

हमारे धर्म शास्त्रों में नाग पंचमी का विशेष महत्व बताया गया है | नाग पंचमी के त्यौहार पर नाग देवता की पूजा अर्चना की जाती है | ज्योतिष के अनुसार नाग पंचमी का त्यौहार सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है | इस वर्ष ये त्यौहार 25 जुलाई 2020 को मनाया जायेगा | नाग पंचमी पर महादेव और नागो की पूजा की जाती है | ज्योतिष में नाग पंचमी से जुड़े कुछ उपाय बताये गए है, जो हमारे जीवन की परेशानियों से हमे मुक्ति दिला सकते है | आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे है |


नाग पंचमी के दिन पूजा नागो की पूजा करने से पहले आप महादेव की पूजा अर्चना करे | महादेव की पूजा अर्चना करने के पश्चात् आप घर में चांदी के नाग नागिन अनंत, वासुकी, कर्कोटक, तक्षक, पद्म, महापद्मा, कुलिका और शंख | इन 8 नागो की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करे |




यदि आप आने वाली विपत्तियों को टालना चाहते है, तो आप नाग पंचमी पर ये उपाय कर सकते है | इसके लिए आप नाग पंचमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर मिटटी, गेरू और गोबर की मदद से सांप की आकृति बनाये और उसकी पूजा करे | इससे आपके घर से परेशानियां तो दूर होगी ही, साथ ही आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा |


नाग पंचमी के दिन यदि आप नाग नागिन का जोड़ा किसी देव स्थान पर अर्पित करते है, तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है | इस उपाय से आप पर महादेव की कृपा बनती है, साथ ही धनलाभ की सम्भावना बढ़ती है |


नाग पंचमी पर नागो को दूध पिलाने का विधान है, इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है | परन्तु यदि आप नागो को दूध पिलाने में असमर्थ है, तो आप चांदी के सर्पो को दूध अर्पित कर सकते है | इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी |


नाग पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त में महादेव की पूजा आपको संकटो से उबार सकती है | इसके लिए आप सबसे पहले शिव पार्वती का पूजन करे और महादेव का रुद्राभिषेक करे | इसके बाद मिटटी से नाग नागिन की प्रतिमा बनाये और उन्हें अक्षत, फूल, चन्दन और मिठाई अर्पित करे | इससे आपके जीवन की बाधाएं दूर होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर