Category Archives:  Spiritual

धन की कमी नहीं होने देंगे वास्तु के ये टिप्स, एकबार जरूर आजमाए

Jul 27 2020

Posted By:  Sunny

वास्तु शास्त्र में हर परेशानी का उपाय है | जीवन में आने वाली अधिकतर समस्याओ की वजह वास्तु से जुड़ा कोई दोष होता है | जिसे वास्तु शास्त्र की मदद से आसानी से दूर किया जा सकता है | ऐसे में अगर आपको पैसे की कमी का सामना करना पड़ रहा है या चाहकर भी धन की बचत नहीं कर पा रहे है, तो इसमें वास्तु के कुछ उपाय आपकी मदद कर सकते है | आज हम आपको उन्ही उपायों के बारे में बताने जा रहे है |


> आप अपने घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की दो प्रतिमाये लगाए | इन प्रतिमाओं को इस प्रकार लगाए की एक प्रतिमा का मुंह घर की ओर हो और दूसरा मुंह बाहर की ओर हो | अर्थात पीठ से पीठ जुडी हो, ये आपके घर में सुख समृद्धि लाएगा |



> शास्त्रों के अनुसार कभी भी गणेश जी की पीठ नहीं देखनी चाहिए, क्योंकि गणेश जी के पीछे दरिद्रता वास करती है | इसके अलावा पूजाघर में किसी भी देवी देवता की दो मूर्तियां ना रखे |

> वास्तु के अनुसार घर के खिड़की, दरवाजे और सीढिया विषम संख्या में होने चाहिए | यदि खिड़की - दरवाजे सम संख्या में है, तो जो खिड़की या दरवाजा काम ना आये, उसे बंद ही रखे |

> रसोईघर कभी भी वाशरूम के सामने या पास में नहीं होना चाहिए | वाशरूम और रसोईघर का दरवाजा भी कभी आमने सामने नहीं खुलना चाहिए | ये वास्तु दोष की वजह बनता है |

> आप अपने घर में ड्राइंग रूम में मोर, बंदर, पक्षी, शेर, गाय या हिरन किसी भी जीव की तस्वीर लगा सकते है | हालाँकि इस बात का ध्यान रखे कि तस्वीर इनके जोड़े की ही होनी चाहिए | साथ ही दोनों का मुख एक दूसरे के आमने सामने होना चाहिए |

> घर की दक्षिण दिशा में घोड़े की तस्वीर लगाना शुभ फल प्रदान करता है | इसके अलावा घर में फेंग सुई के पिरामिड या स्फटिक बॉल रखना भी शुभ माना गया है | घर में श्री यन्त्र रखना शुभ फल देता है, हालाँकि इसे केवल पूजाघर में ही रखा जाना चाहिए |

> वास्तु के अनुसार असली स्फटिक से बने शिवलिंग की पूजा करना शुभ फल प्रदान करता है |

> घर में धन रखने के स्थान पर तीन सिक्के अवश्य रखे | ये घर में धन संपत्ति में वृद्धि करते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर