Category Archives:  Spiritual

राशिफल 28 जुलाई 2020: आज सावधान रहे कन्या राशि के जातक, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Jul 27 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में देरी को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे, हालाँकि आपके कार्य समय रहते पुरे हो जायेंगे | आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, आप ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे | इस राशि के जो जातक प्रेम जीवन में है, उनके लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज में भाग्य का साथ मिलेगा, जिसके चलते आप काम समय से पहले पुरे हो जायेंगे | आज परिवार में किसी जरुरी मुद्दे पर आपकी राय ली जा सकती है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में आपके काम में रुकावट आ सकती है, आप उसे अपनी समझदारी से सुलझा लेंगे | इस राशि के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होने वाला है | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय को खुश करने के लिए कुछ नया कर सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ है | आप परिवार के साथ आज अच्छा समय बिताएंगे | आपको परिवार के सदस्यों की जरूरतों  का भी अहसास होगा | नौकरीपेशा जातको के वेतनमान में वृद्धि होने की सम्भावना है | दाम्पत्य जीवन में पार्टनर से मन की बाते शेयर करेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज आपको किसी जरुरी काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है | ऑफिस में आज काम में आपकी पकड़ बनेगी | आज पिताजी आपको कुछ जरुरी बाते समझा सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा, आपके रिश्ते में मजबूती आएगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिनमान कमजोर है | इसीलिए कुछ मामलो में आपको सावधान रहने की जरूरत है | ऑफिस में आज विरोधी आपके काम में अड़चन पैदा कर सकते है, सतर्क रहे | आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराजगी प्रकट कर सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | कामकाज में आपकी फुर्ती को देखकर बॉस भी आपकी तारीफ करेंगे | परिवार का माहौल आपको सुख देगा | इस राशि के छात्र पढाई में ध्यान केंद्रित करेंगे | आपका दाम्पत्य जीवन आपसी समझ और प्रेम से आगे बढ़ेगा | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपका दिन आज सामान्य रहेगा | आप अपने खर्चो पर ध्यान दे, अन्यथा स्थिति हाथ से निकल सकती है | इस राशि के नौकरीपेशा जातक ऑफिस में अधिक काम के चलते थकान महसूस करेंगे | प्रेम जीवन वाले जातको को आज निराशा का सामना करना पड़ सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आमदनी में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी | आज किसी भी कार्य को लेकर की गयी आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी | दाम्पत्य जीवन में आज जीवनसाथी को खुश करने के लिए आप कुछ कर सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | ऑफिस और परिवार की जिम्मेदारियों के चलते आप मानसिक दबाव महसूस कर सकते है | हालाँकि आज आपका कहीं अटका हुआ पैसा मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे विवाद को बैठकर आपस में सुलझाने की जरूरत है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में मिली सफलता आपके मनोबल में वृद्धि करेगी | आज कुछ खरीददारी करने का विचार आपके मन में आ सकता है | सेहत को लेकर आज उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप अन्य दिनों के मुकाबले अधिक व्यस्त रहेंगे | कामकाज की अधिकता आपको थकान देने वाली है, हालांकि इस दौरान अपने खानपान का भी ख्याल रखे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा | आज आर्थिक लेनदेन में आपको सावधान रहने की जरूरत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर