Category Archives:  Spiritual

गरुड़ पुराण: इन 4 लोगो के घर में कभी भूलकर भी ना करे भोजन, आती है नकारात्मकता

Jul 27 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में पुराणों और शास्त्रों का बड़ा महत्व है | इन्ही पुराणों में से एक पुराण है गरुड़ पुराण | गरुड़ पुराण की रचना महर्षि वेदव्यास जी ने की थी | इस पुराण में मनुष्य जीवन से जुड़े कई रहस्यों का वर्णन किया गया है, साथ ही कई रोचक बाते बताई गयी है | इस पुराण में कई ऐसी बाते भी बताई गयी है, जो मनुष्य के जीवन के लिए आवश्यक है | इस पुराण में कुछ ऐसे लोगो के बारे में बताया गया है, जिनके घर कभी भूलकर भी भोजन नहीं करना चाहिए | आज हम आपको इसी बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे है |

अपराधी या चोर


गरुड़ पुराण में बताया गया है कि कभी किसी अपराधी या चोर के घर भोजन नहीं करना चाहिए | क्योंकि ऐसा व्यक्ति कभी स्वयं मेहनत नहीं करता है और पाप कर्म करके ही पूंजी एकत्र करता  है | ऐसे में जब आप ऐसे व्यक्ति के घर भोजन करते है, तो कहीं ना कहीं आप उसकी पाप की कमाई को खाने में हिस्सेदार हो जाते है | इसीलिए कभी ऐसे व्यक्ति के घर भोजन ना करे |



चरित्रहीन स्त्री


गरुड़ पुराण में बताया गया है कि चरित्रहीन स्त्री या मैले आचरण वाली स्त्री के घर कभी भोजन नहीं करना चाहिए | ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसी स्त्री सीधे सादे लोगो को धोखा देती है | ऐसी स्त्री के घर भोजन करने से आप भी उसके मैले आचरण के हिस्सेदार बनते है | इतना ही नहीं ऐसी स्त्री से संबंध रखने से समाज में आपकी छवि भी धूमिल होती है |

सूदखोर 


ऐसे लोग जो दुसरो को उधार देते है और उनसे ब्याज वसूलते है, सूदखोर कहलाते है | ऐसे लोगो से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए | हालाँकि ऐसे लोग जरूरत के समय पैसा देकर लोगो की मदद करते है, लेकिन ये उनसे ब्याज वसूलकर लोगो को कष्ट भी पहुंचते है | ऐसे व्यक्ति के भोजन करना आपको उनके बुरे इरादों का शिकार बना सकता है | साथ ही उनकी कमाई में सूदखोरी का भी पैसा होता है |

गुस्सैल


गरुड़ पुराण में ऐसे लोगो के घर भोजन करने को लेकर सावधान किया गया है | जो छोटी छोटी बातो पर गुस्सा हो जाते है | ऐसे लोगो के बारे में कभी कुछ कहा नहीं जा सकता है, कौनसी बात इन्हे गुस्सा दिला दे | ऐसे लोगो के घर भोजन करने से बचना चाहिए, क्योंकि गुस्से में ये आपको नुकसान भी पहुंचा सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर