Category Archives:  Spiritual

अपशकुन मानी गयी है ये 10 घटनाये, ये है इनके संकेत

Jul 28 2020

Posted By:  Sunny

हम बचपन से ही शकुन और अपशकुन के बारे मे सुनते आ रहे है | हमेशा कहा जाता है इस दिन वो ये काम नहीं करना चाहिए, उस दिन वो काम नहीं करना चाहिए | किसी भी शुभ कार्य के लिए जाते समय दही और शक्कर खाकर जाना शुभ माना जाता है | वैसे तो कई लोग इन सब बातो में यकीन करते है और कई लोग नहीं भी करते है | बता दे ये शगुन और अपशगुन की मान्यताये आज ही प्राचीन समय से चली आ रही है | आज हम कुछ ऐसे अपशगुन के बारे में बात करने जा रहे है |


ऐसा बताया जाता है कि जिस घर में नल से पानी टपकता रहता है, वहां धनहानि होती है | इसके अलावा सुबह के समय खाली बाल्टी देखना भी अपशकुन माना जाता है |



घर में जंग लगी लोहे की वस्तु रखना अपशकुन माना जाता है |

उबलते दूध का जमीन पर गिरना अपशकुन माना गया है | ये आने वाले अशुभ का संकेत देता है |

शीशे का टूटना अपशकुन बताया गया है | इसके अलावा टूटे हुए शीशे में देखकर श्रंगार करना भी अशुभ बताया गया है और 1 साल से छोटे बच्चे का आईना देखना भी अशुभ माना जाता है |

चाकू - छुरी का गिरना अशुभ माना गया है | इसके अलावा घर में कभी छुरी और कांटे को क्रॉस करके नहीं रखना चाहिए | ये तनाव और कलह बढ़ाता है |

झाड़ू को पैर लगाना और रात के समय झाडू लगाना अशुभ माना गया है | बता दे झाडू में माँ लक्ष्मी का वास माना जाता है |

घर से निकलने के दौरान किसी के द्वारा छींके जाना अशुभ माना गया है | ऐसी स्थिति में कोई छीके तो कुछ देर रूककर इंतजार करना चाहिए |

कभी भी पर्स या जेब खली नहीं रहनी चाहिए | पर्स में हमेशा थोड़े पैसे अवश्य रखे |

घर में चमगादड़ और कबूतर द्वारा घोसला बनाना अशुभ माना गया है | इसके अलावा घर में घायल या मृत पक्षी का गिरना अशुभ बताया गया है |

कुत्ते और बिल्लियों के रोने को अशुभ माना गया है | ये किसी अप्रिय घटना होने का संकेत देता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर