Category Archives:  Spiritual

शुभ होते है ये सपने, धन लाभ और तरक्की का देते है संकेत

Jul 30 2020

Posted By:  Sunny

सोते समय सपने देखना आम बात है | सपनो को लेकर स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि ये सपने हमारे आने वाले भविष्य का संकेत होते है | स्वप्न शास्त्र में स्वप्न को लेकर विस्तार से कई बाते बताई गयी है | स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि यदि आपको सपने में धन दिखाई देता है तो इसका अर्थ ये कतई नहीं होता है कि आपको भविष्य में धन की प्राप्ति होगी | धन प्राप्ति या धनलाभ के संकेत कई अन्य तरह के स्वप्न से भी मिलते है | आज हम आपको धनलाभ से जुड़े कुछ स्वप्नों के बारे में जानकारी देने जा रहे है |


~ यदि आपको सपने में एक बालक टहलता हुआ दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि भविष्य में आपको धन लाभ होने वाला है |



~ यदि सपने में आपको अलग अलग तरह के फूल दिखाई देते है, तो ये आपको वाले धनलाभ का संकेत है |

~ यदि आप सपने में खुद को घोड़े की सवारी करते देखते है, तो ये आपको होने वाले धनलाभ का संकेत है | इसके अलावा ये नए कामकाज के मिलने का भी संकेत देता है |

~ सपने में बारिश देखना और उसमे भीगते हुए घर की ओर आना शुभ संकेत देता है | ये होने वाली धन प्राप्ति को दर्शाता है |

~ सपने में पान खाते देखना शुभ संकेत देता है | ये आपकी सुख समृद्धि को दर्शाता है |

~ यदि अपने सपने में उल्लू देखा है, तो इसका सीधा अर्थ है कि आपको शीघ्र ही धनलाभ होने वाला है |

~ यदि आपको स्वप्न में कोई महिला शृंगार किये राह में जाती दिखाई दे, तो समझ ले आप सौभाग्यशाली है | क्योंकि स्वप्न शास्त्र के अनुसार वो महिला स्वयं माँ लक्ष्मी थी, जिसके आपको दर्शन हुए थे | इसका स्वप्न का अर्थ यह है कि शीघ्र ही आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होने वाली है |

~ स्वप्न शास्त्र में सपने में सफ़ेद सांप का दिखाई देना बेहद शुभ माना गया है |

~ सपने में मंदिर की घंटी और शंख की ध्वनि सुनाई देना | आपको होने वाले धनलाभ का संकेत देता है |

~ सपने मे हरियाली, हरे खेत और बाग़ बगीचे देखना आर्थिक सफलता को दर्शाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर