Category Archives:  Spiritual

इन 4 राशि की लड़कियां साबित होती है बेस्ट मॉम, इनमे होती है हर खूबी

Jul 31 2020

Posted By:  Sunny

माँ प्यार और दुलार की प्रतिमूर्ति होती है | प्रत्येक माँ को अपनी संतान सबसे प्रिय होती है | संतान के लिए भी माँ दुनिया की सबसे अच्छी माँ होती है | एक माँ का पूरा जीवन पूरी तरह अपनी संतान को ही समर्पित होता है | ज्योतिष में कुछ ऐसी राशि की लड़कियों के बारे में बताया गया है, जो अपने बच्चे का लालन पालन करने के मामले में सबसे बेस्ट होती है | आज हम इसी बारे में जानकारी देने जा रहे है कि किस राशि की लड़कियां बेस्ट माँ साबित होती है |

कर्क


इस राशि का स्वामी चन्द्रमा है | इस राशि की माँ कोमल स्वभाव की और भावुक होती है | इस राशि की माँ के लिए उसके बच्चे की ख़ुशी ही सबसे जरुरी होती है | इस राशि की माँ सदा अपनी संतान के साथ खड़ी रहती है | अपनी संतान के लिए हर किसी से लड़ने को तैयार होती है |

कन्या


इस राशि का स्वामी बुध है | बुध गृह बुद्धिमानी और वाकपटुता का कारक होता है | यही वजह है कि इस राशि की माँ समझदारी में सबसे आगे और क्रिएटिव होती है | ये माँ पढाई लिखे के मामले में बच्चे को आगे रखने की कोशिश करती है | इस राशि की माँ का मानना होता है कि अनुशासन ही सफल जीवन की कुंजी है | इसीलिए ये अपने बच्चे में अनुशासन की आदत विकसित करती है |



मिथुन


मिथुन राशि की माँ अपने बच्चो की दोस्त बनकर रहती है | अपने इस दोस्ताना व्यवहार की वजह से ही वो संतान के दोस्तों के बीच कूल मॉम मानी जाती है | ये माँ अपने बच्चो को अपने फैसले लेने में सक्षम बनाने पर जोर देती है | इस राशि की माँ चाहती है कि उसके बच्चे किसी पर निर्भर ना रहे और जिंदगी के अनुभव खुद ही ले |

मीन


इस राशि की लड़कियां सरल और भावुक स्वभाव की होती है | ये अपने हर सपने को पूरा करने का दम रखती है | यही सीख ये अपने बच्चो को देती है | ये अपने बच्चो को एक अच्छा इंसान बनने की सीख जरूर देती है | अपनी माँ की तरह उसका बच्चा भी लोगो से प्यार करने वाला और संस्कारी होता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर