Category Archives:  Entertainment

दोस्ती पर बनी ये 5 सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मे, एक बार जरूर देखनी चाहिए...

Jul 31 2020

Posted By:  Sunny

एक अच्छे दोस्त की परिभाषा भले ही हर किसी के लिए अलग हो सकती है | लेकिन हर किसी की चाह जरूर होती है, कि उसका दोस्त ऐसा हो जो हर मुसीबत में उसके साथ खड़ा रहे | दोस्ती के रिश्ते को कभी आँका नहीं जा सकता, दोस्ती पर जितना लिखा जाए उतना कम है | वैसे इस दोस्ती से बॉलीवुड भी प्रभावित रहा है | तभी तो कई गाने और फिल्मे दोस्ती पर बन चुके है | शोले फिल्म का मशहूर गाना 'ये दोस्ती हम...' तो आज भी दोस्ती के लिए गाया जाता है | लेकिन आज हम गाने नहीं दोस्ती पर बनी कुछ सुपरहिट फिल्मो के बारे में बात करने जा रहे है |

दिल चाहता है 


साल 2001 में आयी फिल्म इस फिल्म को अपने समय से आगे की फिल्म कहा जाता है | इस फिल्म को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था | आमिर, अक्षय खन्ना और सैफ अली खान ने फिल्म में शानदार काम किया था | इस फिल्म को आज भी लोग काफी पसंद करते है |

काई पो चे


2013 में आयी फिल्म काई पो चे को खूब सराहा गया था | दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने इसी फिल्म से डेब्यू किया था | इस फिल्म में सपनो की वजह दोस्ती में आये टकरावो को दिखाया गया है, लेकिन ये टकराव दोस्ती से बड़े नहीं हो पाते है | फिल्म में सुशांत के अलावा अमित साध और राजकुमार राव नजर आये थे |



जिंदगी ना मिलेगी दोबारा


2012 में आयी फिल्म इस फिल्म को ऑल टाइम फेवरेट कहा जाता है | ये फिल्म दोस्तों की कहानी अलग तरीके से कहती है | इस फिल्म में दोस्ती के महत्व को बताया गया है | कहीं कहीं ये फिल्म दार्शनिक भी बन जाती है | इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अभय देओल और फरहान अख्तर नजर आये थे |

3 इडियट्स


2009 में आयी ये फिल्म कॉलेज में पढ़ने वाले 3 दोस्तों की कहानी है | इस फिल्म ने सफलता के पैमाने गढ़ दिए थे | राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म को कई अवार्ड भी मिले थे | इस फिल्म में शिक्षा पद्धति पर सवाल किये गए थे | ये फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए | फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी ने शानदार काम किया था |

रॉक ऑन


2008 में रिलीज़ हुयी ये फिल्म चार दोस्तों की कहानी है, जिसमे प्यार, तकरार सबकुछ है | फिल्म में चार दोस्त एक बैंड बनाना चाहते है, लेकिन आपसी मतभेदों के चलते उनके रास्ते अलग हो जाते है | सालो बाद वे फिर मिलते है और अपना बैंड बनाते है | फिल्म में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल और केदार जावेरी ने फिल्म में चार चाँद लगा दिए थे |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर