Category Archives:  Entertainment

बाढ़ में डूबा बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट का घर, PM मोदी और सलमान से लगा रहा है मदद की गुहार

Aug 01 2020

Posted By:  Sunny

एक तरफ पूरी दुनिया के साथ साथ हमारे देश में कोरोना वायरस तबाही मचा रहा है | इसके साथ ही बिहार में आने वाली बाढ़ से वहां के रहने वाले लोगो बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | इस बाढ़ में लोगो के घर-सम्पति और पशुधन का बड़ा नुकसान हुआ है | ऐसे में बिग बॉस के एक कंटेस्टेंट का घर बिहार में आयी बाढ़ में बह गया है |


अपने साथ हुए इस बड़े हादसे के बाद अभिनेता सलमान खान और अमिताभ बच्चन से मदद करने की गुहार लगा रहा है |



हम जिस बिग बॉस कंटेस्टेंट की बात कर रहे है, उनका नाम दीपक ठाकुर है | बता दे दीपक ठाकुर बिग बॉस के 12वे सीजन में नजर आये थे | वे बिहार के मुजफ्फरनगर के आथर गांव के रहने वाले है | उनके गाँव में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचा रखी है | उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने गाँव की तस्वीरें और वीडिओज़ शेयर किये थे |


अपने गाँव की तस्वीरें शेयर करते हुए दीपक प्रधानमंत्री और देश के बड़े सितारों से भी मदद मांग रहे है | उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि 'कृपया हमारे गांव आथर, मुजफ्फरपुर (बिहार) के लोग बाढ़ से बेहाल हैं, हमारा खुद का भी घर जल मग्न है, अन्न के एक एक दाने को तरस रहे हैं यहां के लोग |


उन्होंने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा कि 'सबकुछ तबाह हो गया है, हम अकेले कुछ नहीं कर पाएंगे, जनता से बड़ा कोई नहीं तो मैंने मदद के लिए आपसे गुहार लगाई है, कृपया सब लोग सहयोग करिए | अपने इस पोस्ट में दीपक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सलमान खान, सिद्धार्थ शुक्ला और सोनू सूद को भी टैग किया है |

दीपक ठाकुर साल 2018 में आये बिग बॉस के 12 वे सीजन में नजर आये थे | बिग बॉस के इस सीजन में जसलीन मथारू, अनूप जलोटा, दीपिका कक्कड़, नेहा पेंडसे और करणवीर बोहरा जैसे कई अन्य लोग नजर आये थे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर