Category Archives:  Spiritual

राशिफल 4 अगस्त 2020: आज बन रहा है प्रीति योग, इन 4 राशियों को होने वाला है बड़ा फायदा

Aug 03 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | लंबित काम को पूरा करने को लेकर थोड़े व्यस्त रहेंगे | परिवार के साथ वक़्त बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | सकारात्मक विचारो के साथ प्रारम्भ किये गए कामो में आज सफलता अवश्य मिलेगी | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | अपने काम को लेकर आज आपको किसी से मदद लेनी पड़ सकती है | आज शाम को आपको कोई ख़ुशी मिलने वाली है | प्रेम जीवन में आपका पॉजिटिव व्यवहार आपके रिश्ते को एक नयी दिशा देगा | आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | स्वास्थ्य को लेकर आज आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है, सावधान रहे | कामकाज को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे | आज दाम्पत्य जीवन में आपको थोड़े तनाव का सामना करना पड़ सकता है | इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | खर्चो में अचानक आयी अधिकता आपका ध्यान खींच सकती है | ऑफिस में आज विरोधी आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | व्यापारियों के लिए दिन शुभ है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी चिंता की वजह बन सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज में मनचाहा फल मिलने से आप प्रसन्न होंगे | आप जीवनसाथी के साथ मिलकर अपने खर्चो को नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे | आज आपका अटका हुआ धन प्राप्त होने वाला है, ये आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में सहायक होगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है | किसी वजह से कामकाज में देरी आपकी परेशानी का कारण बन सकती है | इस राशि के नौकरीपेशा जातको के ट्रांसफर के योग बन रहे है | प्रेम जीवन जीने वालो के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीभरा गुजरने वाला है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | आज पूर्व में की गयी कोई मेहनत बड़ा रंग लाने वाली है | आज जीवनसाथी का आध्यात्म की ओर झुकाव आपको पसंद आएगा | परिवार का माहौल आपको सुकून देगा | कहीं निवेश करना चाहते है, तो आज का दिन आपके लिए शुभ है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज घर परिवार के लिए आप कुछ खरीददारी कर सकते है | पिताजी आज आपसे कोई महत्वपूर्ण बात शेयर कर सकते है | व्यापारियों के लिए लाभ के योग बन रहे है | जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव जल्द ही दूर होने वाला है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज आपको किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है | आज कोई करीबी आपका दिल दुखा सकता है, आपको धैर्य से काम लेना चाहिए | किसी कार्य में आपको आर्थिक कमी महसूस हो सकती है | दाम्पत्य जीवन अच्छा बीतेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आज आपका व्यवहार लोगो को पसंद आएगा, लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे | हालाँकि आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़े सतर्क रहे, खानपान असर डाल सकता है | आज जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायक साबित होगा | आप व्यर्थ के खर्चो पर ध्यान देने की जरूरत है | परिवार में आज किसी ख़ास मसले पर आपकी राय ली जा सकती है | आज आपको संतान से सुख की प्राप्ति होगी | आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन पहले के मुकाबले अच्छा रहेगा | आज किसी वजह से आप मानसिक तनाव में पड़ सकते है, आपको इससे निकलने की कोशिश करनी चाहिए | प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन शुभ है | आज किसी मित्र से मिलकर आप अच्छा महसूस करेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर