Category Archives:  Spiritual

राशिफल 6 अगस्त 2020: क्या कहते है आपके सितारे, जानिए अपना आज का राशिफल

Aug 05 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप आमदनी में वृद्धि करने को लेकर विचारमग्न रहेंगे | शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे | आपको कोई नयी बात चलने वाली है | दाम्पत्य जीवन में सबकुछ सामान्य रहेगा | प्रेम जीवन जी रहे जातको को मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप कामकाज को लेकर सतर्क रहेंगे | ऑफिस में आज उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे, जिस वजह से आप भी प्रसन्न रहेंगे | आज आप किसी अनजान की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे | आज जीवनसाथी की ख़ुशी के लिए आप कुछ नया करने का विचार कर सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज आप सुख सुविधा से जुडी कोई वस्तु खरीद सकते है | ऑफिस में आज सहकर्मियों को आपका व्यवहार अच्छा लगेगा | आज आपको धनलाभ होने की सम्भावना है | इस राशि के प्रेम जीवन जी रहे जातक, अपने बारे में घर में बात कर सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सेहत को लेकर कमजोर रहने वाला है, आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है | कामकाज को लेकर दिन सामान्य रहेगा, आप संतुष्ट रहेंगे | शाम के समय जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है | आपको व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहने की जरूरत है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आपका दिन ठीकठाक रहेगा | विदेश में नौकरी पाने की कोशिश कर रहे जातको को कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | घर में किसी काम को लेकर हल्के फुल्के खर्चे हो सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन एकदम अच्छा रहेगा | व्यापारियों को उम्मीद से कम लाभ होने की आशंका है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | इसके चलते आज के दिन आप कोई बड़ा काम हाथ में ना ले | आज आपका कोई मित्र आपसे किसी मामले में राय ले सकता है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में तीसरे का हस्तक्षेप स्थिति बिगाड़ सकता है | स्वास्थ्य को लेकर दिन ठीक रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज का दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आज कार्यों में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है | आज प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए कुछ कर सकते है | आज के दिन आपको खानपान को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है | स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज आपको किसी काम की वजह से लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है, ये आपको थका देगी | शाम को माता जी आपको किसी काम की जिम्मेदारी संभलाने की बात कह सकती है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम और समझदारी दिखाई देगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | धर्म कर्म के कामो में भी आप रूचि दिखाएंगे | ऑफिस में आज आपको नए काम की जिम्मेदारी मिलने वाली है, आपका कार्यभार बढ़ने वाला है | दाम्पत्य जीवन में आज जीवनसाथी से कुछ ऐसी बाते पता चलने वाली, जिनसे आप नावाकिफ थे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन शुभ है | आपका अटका हुआ धन मिलने वाला है, इस वजह से आपके चेहरे पर प्रसन्नता दिखाई देगी | आज विरोधी भी आपके कायल होते नजर आएंगे | आज किसी करीबी से मन में दबी बात शेयर कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में मजबूती रहेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में कमजोर साबित होने वाला है | आज आपको धन से जुड़े लेनदेनों में सतर्क रहने की आवश्यकता है, नुकसान होने की आशंका है | आप घर परिवार की जरूरतों को पूरा करते दिखाई देंगे | आज जीवनसाथी से अपना कोई सपना पूरा करने की चाहत को शेयर कर सकते है | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उतार चढाव के साथ बीतेगा | आपको सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है, मौसम की मार पड़ सकती है | ऑफिस में आज आपका दिन ठीक बीतेगा, काम कम रहने से आप राहत महसूस करेंगे | रूठे हुए जीवनसाथी के लिए आज कोई गिफ्ट ले जाये तो उत्तम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर