Category Archives:  Spiritual

राशिफल 7 अगस्त 2020: आज इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए अपनी राशि का हाल...

Aug 06 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपके कामकाज में आज दिन सामान्य रहेगा | आज जीवनसाथी की मदद से आपको कोई बड़ा फायदा होने वाला है | घर में सुख शांति का माहौल आपको सुकून देगा | प्रेम जीवन जी रहे जातको को आज के दिन सावधान रहने की जरूरत है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | कुछ कामो को मनमुताबिक दिशा देने में कामयाब होंगे | आज जीवनसाथी के साथ किसी मंदिर में ईश्वर के दर्शन करने जा सकते है | खर्चो में कमी लाने के लिए आप कुछ नयी योजनाए बना सकते है | आज खानपान में बदलाव सेहत को प्रभावित कर सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | किसी बात की ख़ुशी आपके चेहरे से झलकती नजर आएगी | आज बच्चे किसी चीज को लेकर जिद कर सकते है | आप उनकी जिद पूरी करेंगे | प्रेम जीवन में प्रिय किसी बात को लेकर नाराजगी जाहिर कर सकता है | आपको ध्यान देने की जरूरत है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज के दिन आप किसी भी तरह के विवाद से दूरी बनाकर रखे, आप मुसीबत में घिर सकते है | इस राशि के व्यापारियों की कोई बड़ी डील आज पूरी होने वाली है | गृहस्थ जीवन में चल रहे विवाद को आपको सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज ऑफिस मे बॉस से बातचीत करते समय अपने हावभाव पर ध्यान दे | घर का माहौल आपको सुकून देगा | आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | आप जीवनसाथी के साथ मिलकर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | कामकाज में अधिक मेहनत करने की जरूरत है, तभी मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकेगी | आमदनी में हल्की गिरावट आ सकती है, आप इससे परेशान ना हो | दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा, हालाँकि किसी बड़े फैसले में आपको जीवनसाथी साथ खड़ा दिखाई देगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | ऑफिस में आज बॉस आपके काम की तारीफ करते नजर आएंगे | आज घर में कोई मेहमान दस्तक दे सकता है | कुछ मामलो में आपको भाग्य का साथ दिखाई देगा, आपके काम बनते दिखेंगे | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन खुशनुमा साबित होगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ साबित होने वाला है | आपका लम्बे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होने वाला है, जिससे आपकी कोई बड़ी परेशानी दूर होने वाली है | आज मन में दबी कोई बात मित्र से शेयर कर, हल्का महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन को लेकर कमजोर रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहने वाला है | मन में आज कोई परेशान करेगी, जिससे कामकाज में भो मन नहीं लगेगा | आज ऑफिस से जल्दी फ्री होने की कोशिश में रहेंगे | विवाहित जातको का दाम्पत्य अच्छा बीतेगा | हालाँकि आज अपनी सेहत का ख्याल रखे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | लेकिन आपको अपने खर्चो पर ध्यान देने की जरूरत है | आज समाज की भलाई के लिए आप कुछ कर सकते है | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाने की कोशिश करेंगे | ऑफिस में विरोधी काम में अड़चन पैदा करने की कोशिश में रहेंगे, सतर्क रहे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आज आपकी कोई बड़ी परेशानी दूर होने वाली है | कुछ कामो में आपको अपनी भावनाओ पर काबू रखने की जरूरत पड़ सकती है | आज किसी करीबी से हल्की बहस आपका मूड खराब हो सकता है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी काम को लेकर अधिक व्यस्त रहेंगे | कहीं धन निवेश करने का प्लान बना रहे है, तो विशेषज्ञ की मदद ले तो अच्छा है | प्रेम जीवन में आज आप खुद को खुशनसीब समझेंगे | अविवाहित जातको के विवाह की बात घर में चल सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर