Category Archives:  Spiritual

मंगल ग्रह के चलते, कई मायनो में भाग्यशाली होती है ये राशियां...

Aug 07 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहो और राशियों का बड़ा महत्व है | ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह और 12 राशियां बताई गयी है | व्यक्ति के जीवन में आने वाले उतार चढ़ावो का कारण इन राशि और ग्रहो की दशा में परिवर्तन को ही माना जाता है | ज्योतिष में बताया गया है कि प्रत्येक राशि का स्वामी ग्रह होता है | ये ग्रह ही अपनी राशियों पर विभिन्न प्रकार के प्रभाव डालते है | 


ज्योतिष में मंगल ग्रह को बड़ा स्थान दिया गया है | मंगल ग्रह को ज्योतिष में ग्रहो का सेनापति भी कहा गया है | ऐसे में मंगल की दशा में परिवर्तन राशि पर भी बड़ा प्रभाव डालता है | सेनापति की उपाधि के चलते ही मंगल पुलिस विभाग, सैन्य विभाग, अभियांत्रिकी और आग्नेय अस्त्र विभाग का कारक माना जाता है | आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे है, जो मंगल से प्रभावित रहती है |



मेष राशि


मंगल ग्रह मेष राशि का स्वामी है | इसी वजह से ये राशि मंगल ग्रह सबसे ज्यादा प्रभावित रहती है | इस राशि के जातक सदा ऊर्जा से भरे और उत्साहित रहते है | इस राशि के जातक बड़े ही कर्मठ होते है | किसी भी प्रकार के काम को करने से ये कभी पीछे नहीं हटते | हालाँकि कई बार इस राशि के जातको में जिद्दी स्वभाव भी देखने को मिलता है | मंगल के स्वामित्व की ये राशि कई बार भाग्यशाली साबित होती है |

वृश्चिक राशि


ये राशि भी मंगल ग्रह के स्वामित्व की राशि होती है | इस राशि के जातको में भी मेष राशि के जातको एक समान ऊर्जा और कर्मठता देखने को मिलती है | जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों का ये डटकर सामना करते है | इस राशि के जातक बड़े ही भाग्यशाली होते है |

मकर राशि


शनि ग्रह मकर राशि के स्वामी है | लेकिन मकर पर मंगल ग्रह का प्रभाव भी देखने को मिलता है | इस राशि के स्वामी अपने धैर्य की क्षमता के लिए भी जाने जाते है | इन्हे अपनी भावनाओ पर काबू रखना भी भलीभांति आता है | इन्हे मंगल के प्रभाव के चलते धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है | हालाँकि अपने कार्यो में इन्हे अधिक मेहनत करनी पड़ती है |

कुम्भ राशि


मकर राशि की तरह कुम्भ राशि का स्वामी भी शनि ही है | परन्तु मकर की तरह कुम्भ पर मंगल का प्रभाव देखने को मिलता है | इस राशि एक जातक कुशल व्यापारी बनते है | कठिन कार्यो को आसानी से करने की इनकी क्षमता लाजवाब होती है | कई मामलो में ये भाग्यशाली साबित होते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर