Category Archives:  Spiritual

इस जन्माष्ठमी घर में लाये श्री कृष्ण की ऐसी तस्वीरें, दूर होगा वास्तु दोष, मिटेगा दुःख

Aug 07 2020

Posted By:  Sunny

घर परिवार से जुड़े किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी चाह उसके परिवार की सुख शांति होती है | वह चाहता है कि उसका परिवार खुशहाल हो, घर में अन्न और धन की कोई कमी ना हो | परन्तु कई बार हमे ऐसी ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है | हमारे वास्तु और ज्योतिष में ऐसे कई उपाय बताये गए है, जिनसे इन परेशानियों से मुक्ति पायी जा सकती ही | इस परेशानियों से मुक्ति दिलाने में श्रीकृष्ण आपकी मदद कर सकते है | आज हम आपके लिए श्रीकृष्ण से जुड़े कुछ उपाय लाये है, जो आपके जीवन से वास्तु दोष को दूर कर देंगे | तो आइये देखते है, आज आपके लिए क्या ख़ास है |


1. यदि घर में पति पत्नी में सदा विवाद की स्थिति बनी रहती है, तो घर की उत्तर दिशा में नाचते मयूरो या आलिंगन करते राधा कृष्ण की तस्वीर लगानी चाहिए | ये वैवाहिक जीवन में मधुरता लाता है |



2. संतान प्राप्ति की चाह रखने वाले जातको को अपने बैडरूम में गाय-बछड़े या श्रीकृष्ण के बाल रूप की तस्वीर लगनी चाहिए |

3. यदि परिवार के सदस्यों में तनाव रहता है और तालमेल की कमी है | तो ऐसी स्थिति में आप घर में श्रीकृष्ण की ऐसी तस्वीर लगाए, जिसमे उन्होंने गोवर्धन पर्वत को उठा रखा हो | इस तस्वीर को ऐसी जगह लगाए जहाँ घर के प्रत्येक सदस्य की नजर पड़े |


4. परिवार के सदस्यों में धार्मिक भावना बनाये रखने और धर्म में विश्वास के लिए घर में उत्तर दिशा में मीरा बाई की श्रीकृष्ण का भजन करते हुए तस्वीर लगाए |

5. निडरता, साहस, उत्साह और सफल होने के लिए घर की उत्तर दिशा में श्रीकृष्ण की ऐसी तस्वीर लगाए | जिसमे श्रीकृष्ण कालिया नाग पर नृत्य कर रहे हो |

6. रसोई का वास्तु दोष दूर करने के लिए रसोई में पूर्व दिशा में लड्डू गोपाल की माखन खाते हुए की तस्वीर लगे | ये आपको वास्तु दोष से मुक्ति दिलाएगा, साथ ही आपको कभी अन्न की कमी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा |

7. घर में सुख शांति, सौभाग्य और धन लाभ के लिए उत्तर दिशा मे लक्ष्मी नारायण की तस्वीर लगाए | ये आपको शुभ फल प्रदान करेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर