Category Archives:  Spiritual

कारोबार और करियर में सफलता चाहते है, तो आज ही धारण कर ले ये रत्न

Aug 10 2020

Posted By:  Sunny

अपने जीवन में और करियर में सफलता पाना हर किसी का सपना होता है | हर चीज को पाने और सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है | इसीलिए सफलता की चाह रखने वाला व्यक्ति जी तोड़ मेहनत भी करता है | लेकिन ये भी सत्य है कि मेहनत के साथ भाग्य का साथ मिलना भी जरुरी है | इसी वजह से कई बार कठिन से कठिन मेहनत भी फल नहीं दे पाती है | अगर आपको भी करियर में असफलता का मुंह देखना पड़ रहा है, तो इसमें आपकी रत्न कर सकते है | रत्न सीधे हमारे ग्रहो से जुड़े होते है, ये हमारे ग्रह को मजबूत करते है | करियर के मामले में रत्न धारण करना इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते है | ऐसे में आज हम आपको इस बारे में जानकारी देने जा रहे है कि किस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए कौनसा रत्न धारण करना चाहिए |


पुखराज
ये रत्न बृहस्पति से जुड़ा है | यदि आप राजनितिक, प्रशासनिक कार्यो और उच्च पद या न्यायाधीश बनने की चाह रखते है, तो आपको इस रत्न को धारण करना चाहिए |



माणिक्य
माणिक्य से सूर्य मजबूत होता है, क्योंकि ये सूर्य का रत्न है | इसे धारण करने से साहस में वृद्धि के साथ साथ प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाने में सफलता मिलती है |

मूंगा
मूंगा रत्न का संबंध मंगल ग्रह से है | जो लोग पुलिस और आर्मी में जाना चाहते है, उन्हें मूंगा धारण करना चाहिए | इसे मंगलवार के दिन ही धारण करे |

पन्ना
ये स्मरण शक्ति को बढ़ता है | जो लोग बैंक, इनकम टैक्स, CA, और डॉक्टरी जैसे क्षेत्रो में जाना चाहते है, उन्हें पन्ना धारण करना चाहिए |

ओपल 
यदि फ़िल्मी दुनिया में एक्टर, डायरेक्टर, सिंगर या प्रोड्यूसर के तौर पर अपना करियर बनाना चाहते है | तो आप ओपल स्टोन अवश्य धारण करे | ये शुक्र ग्रह को मजबूत करता है |

नीलम
मशीनों, लोहे, ईंधन से जुड़ा व्यापर करने वाले जातक यदि अपने व्यापार में तरक्की चाहते है | तो उन्हें नीलम धारण करना चाहिए | बता दे नीलम रत्न शनि देव से जुड़ा है |

गोमेद 
यदि आप राजनीतिक या क़ानूनी क्षेत्र में सेवाएं देना चाहते है, तो आप गोमेद रत्न धारण करे |

*किसी भी रत्न को धारण करने से पहले किसी ज्योतिषी से परामर्श अवश्य ले ले |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर