Category Archives:  Spiritual

कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जरूर करे ये उपाय, पैसे के किल्लत से मिलेगा छुटकारा

Aug 10 2020

Posted By:  Sunny

इस वर्ष जन्माष्टमी का त्यौहार 11 और 12 अगस्त को मनाया जा रहा है | घर परिवार से जुड़े लोग 11 अगस्त को इस त्यौहार को मना रहे है | वहीँ वैष्णव, संत और सन्यासी 12 अगस्त को इस त्यौहार को मनाएंगे | कृष्ण भक्तो को पुरे वर्ष कृष्ण जी के जन्मोत्सव का इन्तजार रहता है | ऐसा कहा जाता है कि सच्चे मन से की गयी कृष्ण जी की पूजा अर्चना अवश्य फलित होती है | ऐसे में यदि आपके घर परिवार में धन से जुडी समस्या हो रही है, तो कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे है | जो आपकी मदद कर सकते है |

अभिषेक


कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आप कृष्ण जी के बाल स्वरूप का अभिषेक करे | इसके लिए आप शंख में दूध डालकर कृष्ण जी का अभिषेक करे | इसके पश्चात् कृष्ण जी और माँ लक्ष्मी की सच्चे मन से आराधना करे | ये आपको आर्थिक स्थिति को संबल देगा और परिवार में खुशहाली लाएगा |



तुलसी पूजन


हिन्दू धर्म से संबंध रखने वाले जातक जानते है कि श्रीहरि को तुलसी अत्यंत प्रिय है | श्रीकृष्ण भी श्रीहरि के ही अवतार है | इसीलिए श्री कृष्ण के पूजा पाठ में तुलसी का प्रयोग अवश्य करे | आप इस दिन तुलसी के पौधे को लाल रंग की चुनरी ओढ़ाए और दीपक जलाये |

माखन मिश्री


ये तो सभी जानते है कि श्रीकृष्ण को माखन मिश्री अत्यंत प्रिय है | ऐसे में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आप श्री कृष्ण की पूजा करे और उन्हें माखन मिश्री का भोग अवश्य लगाए | इससे श्री कृष्ण आपसे अवश्य प्रसन्न होंगे |

पीत वस्त्र


श्री हरी विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है | जन्माष्टमी के दिन आप श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र पहनाये और मोर पंख का बना मुकुट उनके सर पर सुसज्जित करे | इससे कृष्ण जी आपसे प्रसन्न होंगे, और आप पर अपनी कृपा बनाएंगे |

दान


दान को सबसे बड़ा पुण्य कर्म बताया गया है | जन्माष्टमी के मौके पर आप गरीबो और जरूरतमंद लोग को दान अवश्य करे | आप इस दिन अनाज और फलों का दान करे | आप पर श्री कृष्ण की कृपा अवश्य बनेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर