Category Archives:  Spiritual

कंजूस होते है अगस्त में जन्म लेने वाले लोग, जानिए क्या है इनकी खास बाते

Aug 11 2020

Posted By:  Sunny

जन्म का महीना हर शख्स के बारे में कई बाते बताता है | जन्म के महीने की मदद से व्यक्ति के बारे में बाते पता लगायी जा सकती है | ज्योतिष में बताया गया है कि प्रत्येक माह में किसी ना किसी ग्रह का प्रभाव होता है | इसके चलते जन्म लेने वाले बच्चो पर ग्रह का प्रभाव पड़ता है | ऐसे में आज हम अगस्त माह में जन्म लेने वाले जातको के बारे में कई रोचक जानकारियां शेयर करने जा रहे है |


जिन जातको का जन्म अगस्त में होता है | उन पर शुक्र और शनि ग्रह का प्रभाव होता है | इस माह में जन्मे अधिकतर लोग प्रशासनिक सेवाओं में होते है | ये चतुर और वाक् कला में निपुण होते है | साथ ही लोगो को अपने फेवर में करना इन्हे बखूबी आता है |



इस माह में जन्म लेने वाले कई लोग कंजूस होते है | अपनी इसी कंजूसी के चलते ये धनी भी होते है | इस राशि के जातक समझदारी और बुद्धिमानी के लिए भी जाने जाते है | समाज पर इनका अलग ही प्रभाव देखने को मिलता है |

इस माह में जन्मे जातक अक्सर भलाई के काम करते नजर आते है | लेकिन इसके साथ इनकी एक सच्चाई यह भी है कि दुसरो की भलाई करने में भी स्वार्थ निहित होता है |

कला, साहित्य और अन्य रचनात्मक कलाओ में इनका रुझान देखने को मिलता है | इनमे सौंदर्यबोध की कमाल की क्षमता होती है | इनका स्पष्टवादी स्वभाव कई बार इनके लिए मुसीबत भी साबित हो जाता है |

इन लोगो का विश्वास दोस्तों की संख्या की बजाय दोस्तों की गुणवत्ता पर होता है | इनके अधिक दोस्त नहीं होते है | कुछ चुनिंदा दोस्त ही इनके जीवन में होते है |

जैसा की हम पहले ही बता चुके है कि ये कंजूस होते है, इसीलिए ये जातक आर्थिक मामलो को लेकर बेहद संजीदा होते है | एक एक पैसे का ध्यान रखना इनकी खासियत होती है | कई बार तो रिश्तो से ज्यादा पैसा इनके लिए जरुरी हो जाता है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर