Category Archives:  Spiritual

जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को जरूर लगाए ये पंच भोग, होगी हर इच्छा पूरी

Aug 11 2020

Posted By:  Sunny

देश में जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है | हर ओर कृष्ण जी की धूम है, कृष्ण जी के भक्त कृष्ण जी के रंग में रंगे नजर आ रहे है | कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार हमारे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है | कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण जी की पूजा अर्चना की जाती है और 56 भोग लगाए जाते है | ऐसे में यदि आप घर पर ही कृष्णा जी की पूजा कर रहे है और 56 भोग लगाने में असमर्थ है | या फिर आपको 56 भोग की जानकारी नहीं है, तो कृष्ण जी को पंच भोग लगा सकते है | इससे कृष्ण जी अवश्य प्रसन्न होंगे | इन्हे बनाना बेहद ही सरल है, आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे है |

माखन मिश्री


कृष्ण जी को माखन सबसे अधिक प्यारा है | माखन तो वे चुराकर भी खाया करते थे | ऐसे में आप भी कृष्ण जी को माखन और मिश्री का भोग लगाए | इससे कृष्ण जी आपसे जरूर प्रसन्न होंगे |



आटे की पंजीरी 


जन्माष्टमी के शुभ मौके पर आप कृष्ण जी आटे की पंजीरी का भोग लगाए | इसके लिए आप आटे को घी में भून ले, इस आटे को आप भूरा होने तक भुने | साथ ही इसमें काजू बादाम भी डाल दे | बस आपकी पंजीरी तैयार हो जाएगी |

मखाना पाग


कृष्ण जी को मखाना पाग भी बहुत प्रिय है | इसके लिए आप सबसे पहले मखानो को देसी घी में अच्छी तरह तल ले | अब एक पात्र में चाशनी लेकर उसमे मखानो को भिगो दे | बस आपका मखाना पाग तैयार है | आप इसमें सूखे मेवे भी डाल सकते है |

पंचामृत


लड्डू गोपाल को नहलाने के लिए पंचामृत प्रयोग में लाया जाता है | साथ ही इसे प्रसाद के रूप में भी बांटा जाता है | इसे तैयार करने के लिए आप एक पात्र में दही, दूध, घी, शहद, गंगाजल और तुलसी डाल ले | आप इसमें मखाना, काजू, बादाम और किशमिश भी डाल सकते है | बस आपका पंचामृत तैयार है |

मखाने की खीर 


जन्माष्टमी के मौके पर आप कृष्ण जी को मखाने की बनी खीर का भोग जरूर लगाए | इसके लिए आप सबसे पहले घी में मखानो को भून ले | अब कढ़ाई में घी, दूध डाले और अच्छे से उबाले | दूध के उबलने के बाद उसमे मखाने, सूखे मेवे और चीनी डाल दे | इसके बाद जब मखाने पूरी तरह गल जाए तो गैस को बंद कर दे | आपकी खीर तैयार है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर