Category Archives:  Spiritual

सूर्य के गोचर से इन 4 राशियों का खुलेगा भाग्य, मिलेगी बड़ी कामयाबी...

Aug 12 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य राशि परिवर्तन करने वाला है | 16 अगस्त को सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहा है | इस ग्रह में सूर्य उच्च भाव में होगा | ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहो के राजा की उपाधि दी गयी है | इसके साथ ही सूर्य नेतृत्व, आत्मा, ऊर्जा, सम्मान, राजा, उच्च पद का कर्क माना गया है | सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर किसी ना किसी तरह से पड़ने वाला है | ऐसे में हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे है | जिनको इस गोचर से लाभ होने वाला है |

वृष


समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है | किसी सरकारी योजना से आपको बड़ा लाभ प्राप्त होने के संकेत मिल रहे है | इस राशि के नौकरीपेशा जातको को पदोन्नति मिलने वाली है, आमदनी में वृद्धि भी हो सकती है | जीवनसाथी के साथ रिश्ता और अधिक मजबूत होगा | हालाँकि माता जी के स्वास्थ्य का ख्याल रखे |



तुला


इस गोचर से सूर्य तुला राशि के लाभ भाव में प्रवेश करने जा रहा है | ये आपको बेहद ही शुभ परिणाम प्रदान करने वाला है | आपकी आमदनी में वृद्धि होने वाली है | इस दौरान आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले है, जिसके चलते समाज में आपकी इज्जत बढ़ने वाली है | आप मन में अभिमान पैदा होने ना दे |

वृश्चिक


ये गोचर आपके लिए शुभ फल लेकर आया है | आपके किसी जरुरी काम में आ रही बड़ी अड़चन दूर होने वाली है, जिससे आपकी राह आसान हो जाएगी | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में चल रहा मनमुटाव दूर होने वाला है | कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढने वाला है |

मीन


सूर्य के इस गोचर से आपके सौभाग्य में वृद्धि होने वाली है | कामकाज में शुभ परिणाम मिलेंगे | आपके शत्रु आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | शत्रुओ को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम होंगे | कोर्ट कचहरी में चल रहे किसी मामले का फैसला आपके हक में आने वाला है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर