Category Archives:  Spiritual

वार के अनुसार करे उपाय, दूर होगी कठिनाइयाँ, चमकेगा भाग्य

Aug 12 2020

Posted By:  Sunny

जीवन में सुख शांति की चाह हर किसी की होती है | हर व्यक्ति चाहता है कि उसे जीवन में किसी मुसीबत का सामना ना करना पड़े | लेकिन ऐसा हर इंसान के साथ हो जरुरी नहीं है | एक सामान्य व्यक्ति के जीवन में हर दिन कोई ना कोई समस्या आती रहती है | कभी भाग्य का साथ नहीं मिलता है, कभी विरोधी मुसीबत खड़ी करते है, तो कभी पारिवारिक जीवन में परेशानी | ऐसी कई समस्याएं हर दिन जीवन में दुखो का कारण बनती है | ऐसे में यदि आपके साथ भी ऐसी स्थिति बनी हुयी है, तो आप कुछ उपाय कर सकते है | हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे है | आप रोजाना घर से निकलने से पहले इन उपायों को कर ले, आपके जीवन में समृद्धि स्वतः ही आने लग जाएगी |


सोमवार
सोमवार के दिन यदि किसी महत्वपूर्ण काम से घर से बाहर जा रहे है, तो आप चेक वाली शर्ट पहने | साथ ही घर से निकलते समय शीशे में अपना चेहरा देखे | इससे आपका हर कार्य सफल होगा |



मंगलवार
मंगलवार के दिन आप लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करे | और घर से निकलने से पहले थोड़े से गुड से मुंह मीठा कर ले | इससे आपके कार्य सफल होंगे और दुश्मन चाहकर भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे |

बुधवार 
इस दिन आप हरे रंग के वस्त्र धारण करे और घर से निकलते समय धनिया का एक पत्ता मुंह में डाल ले | इसके आपके कार्य बिना किसी बाधा के पुरे होंगे |

गुरुवार
गुरुवार के दिन आप सफ़ेद या पीले रंग के वस्त्र धारण करे, इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी | इसके साथ ही घर से निकलने से पहले जीरे के कुछ दाने खा ले |

शुक्रवार
इस दिन आप सफ़ेद या हल्के पीले रंग के वस्त्र धारण करे | किसी जरुरी काम से बाहर जा रहे है, तो दही शक्कर खाकर ही निकले |

शनिवार 
शनिवार के दिन आप काले रंग के वस्त्र धारण करे | इससे शनिदेव भी प्रसन्न होंगे और आपके कार्य सिद्ध करेंगे | साथ ही आप घर से निकलते समय थोड़ी सी अदरक भी खा ले |

रविवार
रविवार के दिन नारंगी रंग के वस्त्र धारण करना शुभ फल प्रदान करता है | आप इस दिन यदि किसी काम से बाहर जा रहे है, तो पान या घी जरूर खाये | इससे आपके कार्य सफल होंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर