Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 अगस्त 2020: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे मीन राशि के जातक, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Aug 12 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी | कामकाज में फुर्ती देखने को मिलेगी, इससे आपके काम भी समय पर पुरे हो जायेंगे | आज किसी मित्र से मन की कोई बात शेयर कर सकते है | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा | 



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | दिन की शुरुआत में आमदनी में वृद्धि होने से प्रसन्न महसूस करेंगे | आज घर के किसी काम में अनुमान से अधिक धन खर्च होने की सम्भावना है | ऑफिस में आज किसी से बहस होने की सम्भावना है, सावधान रहे | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी काम को लेकर की गयी भागदौड़ आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है | कामकाज को लेकर दिन मजबूत रहेगा | जीवनसाथी से कुछ जरुरी मुद्दों पर बात कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ विकसित होगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर दिन शुभ है | आपको आज आर्थिक लाभ होने वाला है, जिसकी वजह से आप प्रसन्न होंगे |  मित्र से मुलाकात करके आप अच्छा महसूस करेंगे | प्रेम जीवन जी रहे जातको के लिए दिन खुशनुमा रहे, कुछ क्रिएटिव करने की   कोशिश में रहेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आप अपने काम में ध्यान लगाने की कोशिश में रहेंगें, इससे नतीजे भी अच्छे मिलेंगे | आपको होने बढ़ते खर्चो पर ध्यान देने की जरूरत है | विदेश में काम की इच्छा को लेकर कुछ कदम उठा सकते है | दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर दिन सफलता भरा रहेगा | इस राशि के व्यापारियों को आज बड़ा लाभ होने वाला है | आज संतान से जुडी कोई बड़ी परेशानी दूर होने वाली है | प्रेम जीवन जी रहे जातको के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | आज आप सेहत को लेकर थोड़े सावधान रहे | आज पिताजी से कोई जरुरी बात कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा | हालाँकि प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन कमजोर है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ है | आप परिवार के लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | ऑफिस में काम कम रहेगा, इसीलिए आप राहत महसूस करेंगे | जो जातक अपने प्रेम के बारे मे परिवार से बात करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन  सामान्य रहेगा | कार्यक्षेत्र में नयी तरकीब लगाने की कोशिश में रहेंगे | किसी बात को लेकर कंफ्यूज हो सकते है, इसमें मित्र से राय ले सकते है | रूठे जीवनसाथी को मनाने के लिए उपहार ले जाए तो बेहतर है | परिवार का माहौल शान्तिभरा रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में कोई सहकर्मी आपसे मदद ले सकता है | आज के दिन आप उधार लेनदेनों में सावधान रहे | परिवार में अचानक कोई विवाद पैदा हो सकता है | आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन आर्थिक स्थिति को लेकर ठीक है | लेकिन स्वास्थ्य को लेकर दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है, इसीलिए आप सावधान रहे | आमदनी में वृद्धि करने के नए तरीके खोजने में आप प्रयासरत रहेंगे | विवाहित जातको को दाम्पत्य जीवन में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | परिवार में किसी बात को लेकर ख़ुशी के चलते उत्सव का सा माहौल रहेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है | जीवनसाथी से मन में दबी बात शेयर करके हल्का महसूस करेंगे | इस राशि एक छात्रों के लिए दिन बेहद शुभ है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर