Category Archives:  Spiritual

मंगल कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल...

Aug 13 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिषीय गणना के अनुसार मंगल गृह मेष राशि में गोचर करने वाला है | बता दे मंगल ग्रह मेष राशि का स्वामी है | ज्योतिष में बताया गया है कि कोई भी ग्रह अपनी स्वराशि में उच्च भाव का होता है | इसी के चलते जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है | ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह भूमि, सेना, पराक्रम, युद्ध और गुस्से का कारक है | 16 अगस्त को मंगल ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहा है | ऐसे में सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ने वाला है | आज हम आपको राशियों पर पड़ने वाले इसके शुभ अशुभ प्रभाव के बारे में जानकारी देने जा रहे है |



मेष:- कामकाज में लाभ मिलने वाला है | सहस और पराक्रम में वृद्धि होगी | पुलिस और सेना से जुड़े जातको को शुभ समाचार मिलेगा |



वृष:- आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | वाहन चलाते समय सावधान रहे | उधार लेनदेन से बचने की कोशिश करे |

मिथुन:- आपके आय के स्त्रोत बढ़ेंगे, लेकिन परिवार में किसी से मतभेद भी हो सकते है | दम्पतियो को संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है |

कर्क:- महिलाओ के लिए ये गोचर अशुभ है | पुरुषो को कामकाज में अच्छे परिणाम मिलेंगे | उच्च अधिकारीयों से मधुर संबंध बनेंगे |

सिंह:- धर्म कर्म के कामो में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे | लम्बी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है |

कन्या:- कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार हो सकते है | वाहन या मकान क्रय के योग बन रहे है | ससुराल पक्ष से तनातनी हो सकती है |

तुला:- व्यापारियों के लिए ये गोचर बेहद शुभ है | विवाह से संबंधित कार्यो में देरी होने की सम्भावना है |

वृश्चिक:- कुछ मामलो में ये गोचर शुभ है | परन्तु लेनदेन के मामले में सावधान रहे | स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है |

धनु:- विद्यार्थियों के लिए ये गोचर वरदान के बराबर साबित होगा | आमदनी में स्त्रोत में वृद्धि होगी |

मकर:- परिवार में कलह उत्पन्न हो सकता है | विवादों से दूर रहने की कोशिश करे | मानसिक अशांति बढ़ सकती है |

कुम्भ:- आपको शत्रुओ पर विजय मिलेगी | किसी को अधिक उधार ना दे | विदेश यात्रा के संयोग बन रहे है |

मीन:- आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे | आर्थिक स्थिति मजबूत होगा | किसी करीबी से संबंध बिगड़ सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर