Category Archives:  Spiritual

राशिफल 14 अगस्त 2020: इन राशियों से प्रसन्न है माँ लक्ष्मी, जानिए अपनी राशि का हाल...

Aug 13 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपके किसी अटके हुए काम में रिश्तेदार की मदद मिलने वाली है | परिवार का माहौल आपको सुकून देगा | प्रेम जीवन वाले जातक, प्रिय को परिवार से रूबरू करा सकते है | कामकाज को लेकर दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ है | आपको किसी बात की ख़ुशी मिलने वाली है, जो परिवार में उत्साह का कारण बनेगी | कामकाज को लेकर जीवनसाथी आपकी कोई मदद करने वाला है | कहीं धन निवेश करना चाहते है, तो किसी विशेषज्ञ से मदद ले तो अच्छा है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि कमजोर स्वास्थ्य परेशानी की वजह बन सकता है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन अच्छा रहेगा, जरुरी मीटिंग का हिस्सा बन सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा | लम्बे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात कर सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपकी आमदनी में वृद्धि होगी | हालाँकि कुछ खर्चे होने की भी सम्भावना है | कामकाज को लेकर शाम के समय जल्दी फ्री हो जायेंगे | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिनमान ठीक रहेगा | आप अपने काम और निजी जीवन में तालमेल बैठाने की कोशिश में रहेंगे | ऑफिस में कोई सहकर्मी आपसे काम में मदद ले सकता है | प्रेम जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा, आप दिन का आनंद लेंगे | खानपान को लेकर थोड़े सतर्क रहे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | मन में किसी बात को लेकर चिंता सताएगी, जिस वजह से कामकाज में भी मन नहीं लगेगा | परिवार का शांत माहौल अच्छा लगेगा | इस राशि के छात्रों के लिए दिन बेहद शुभ है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में तनाव रह सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, इससे बचने की कोशिश करे | आमदनी में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी, हालाँकि आप संतुष्ट रहेंगे | ऑफिस में किसी काम में आयी अड़चन को आप अपनी सूझबूझ से हटा देंगे | दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | इस राशि के छात्रों को आज कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | इस राशि के नौकरीपेशा जातको के ट्रांसफर के योग बन रहे है | घरेलू काम के चलते प्रिय से मुलाकात करने में आज असमर्थ होंगे | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा, हालाँकि सेहत को लेकर थोड़े सावधान रहे | आध्यात्म की ओर झुकाव महसूस कर सकते है | नौकरीपेशा जातक अपनी जॉब बदलने के विचार को लेकर कोई कदम उठा सकते है | विवाहित जीवन में बाहरी व्यक्ति में रूचि लेना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज आपको अच्छा धनलाभ होने वाला है, जो आपके चेहरे की रौनक की वजह बनेगा | दाम्पत्य जीवन को लेकर दिन कमजोर है, किसी बात को लेकर बहस होने की सम्भावना है | कामकाज में सफलता मिलेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | घर में किसी कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी कर सकते है | माँ के साथ आज विशेष लगाव महसूस करेंगे | प्रेम जीवन में आज जातको को कोई नयी बात चल सकती है | आप अपने दाम्पत्य जीवन को खुशनुमा बनने की पूरी कोशिश करेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ है | आज ऑफिस में काम को लेकर जल्दबाजी ना करे, गड़बड़ हो सकती है | आज किसी काम में आपको आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है | आपको समय पर मदद मिल जाएगी | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा | परिवार के लिए कुछ खरीद सकते है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर