Category Archives:  Spiritual

किस दिन कौनसी चीज नहीं खानी चाहिए, जिससे न पड़े ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव, जानिए

Aug 14 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिष में ग्रहो का बड़ा महत्व है | सप्ताह के दिनों के नाम भी इन ग्रहो के नाम पर ही रखे गए है | ऐसे में साफ़ है कि सप्ताह का हर दिन ग्रह से जुड़ा होता है | ये ग्रह हमारे जीवन पर भी बड़ा असर डालते है | इनकी वजह से ही हमारे जीवन में कई तरह के उतार चढ़ाव आते है | हम किस दिन क्या खाते हैं, क्या पहनते है, इसका प्रभाव भी हमारे जीवन पर पड़ता है | ऐसे में आपको बताने जा रहे है कि किस दिन कौनसी चीज नहीं खानी चाहिए, ताकि आप पर ग्रहो का अशुभ प्रभाव ना पड़े |



सोमवार
सोमवार चन्द्रमा से जुड़ा है | इसीलिए इस दिन चीनी नहीं खानी चाहिए | किसी भी खाने में शक्कर से परहेज ही रखे तो बेहतर है |



मंगलवार 
मंगल ग्रह उग्र स्वभाव का कारक है | इस दिन आप घी का सेवन न करे | मंगलवार को घी से दूरी रखे |

बुधवार
बुध ग्रह हरे रंग का कारक माना जाता है | इस दिन हरी सब्जियों का दान भी किया जाता है | इसलिए आप इस दिन हरी सब्जियों का सेवन ना करे |

गुरुवार
ये दिन गुरु बृहस्पति से जुड़ा है |  इस दिन केले के वृक्ष का पूजन किया जाता है | इसीलिए इस दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए | साथ ही दूध का सेवन करने से भी बचना चाहिए |

शुक्रवार
शुक्रवार भौतिक सुखो का कारण माना जाता है | इस दिन आप खट्टी चीजों का सेवन ना करे | ये आपको आर्थिक हानि पहुंचा सकती है |

शनिवार
शनिदेव को समर्पित शनिवार को सरसो के तेल का सेवन नहीं करना चाहिए | साथ ही इस खरीदने से भी बचना चाहिए |

रविवार
रविवार सूर्यदेव को समर्पित है | रविवार के दिन लाल साग और मसूर की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर