Category Archives:  Spiritual

राशिफल 15 अगस्त 2020: आज इन राशियों का भाग्य रहेगा बुलंदी पर, जानिए अपनी राशि का हाल...

Aug 14 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | आज शाम को आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | आपकी आमदनी में आज कटौती हो सकती है, इस वजह से चिंता कर सकते है | आपके परिवार का माहौल आपको सुख देगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपके काम सफल होंगे, जिसे आप प्रसन्न महसूस करेंगे | व्यापार में मामले में आज का दिन शानदार रहेगा | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिलने वाला है | आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और नए विचारो से भरे रहेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आप परिवार के साथ वक़्त बिताएंगे | आज ऑफिस में आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, जिसे आप आसानी से पूरा कर लेंगे | आज आपको सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, पेट दर्द की समस्या हो सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज आप संतान पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे | इस राशि के छात्रों को आज पढाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे | आज आपके विरोधी सक्रीय है, इसीलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है | आपकी आमदनी में वृद्धि होगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ है | हालाँकि आज के दिन आपको यात्रा से बचना चाहिए | नौकरीपेशा जातको की उच्च अधिकारी प्रशंसा करेंगे | आज कुछ मामलो में आपके खर्चे अधिक हो सकते है, लेकिन चिंता ना करे स्थिति काबू में रहेगी | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | परिवार में किसी से चल रहा मनमुटाव आज दूर होने वाला है | व्यापारी आज कोई फायदे का सौदा करने वाले है | किसी दोस्त से लम्बी बात कर सकते है | प्रेम जीवन में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा है | आपके परिवार में खुशियां आने वाली है, घर में उत्साह का माहौल रहेगा | घर में किसी सदस्य की तबियत में सुधार आने वाला है | नौकरीपेशा जातको को अच्छे नतीजे मिलेंगे | जीवनसाथी के किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन पिछले दिनों के मुकाबले अच्छा रहेगा, हालाँकि किसी चीज को लेकर आपके मन में भय बना रहेगा | आप किसी मित्र से आर्थिक सहायता मांग सकते है | घर परिवार के लोगो से बातचीत के दौरान कोई नयी बात सामने आने वाली है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप का दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | ऑफिस में सहकर्मी किसी कार्य में आपकी मदद कर सकते है, आप प्रसन्न होंगे | शाम के समय किसी किसी से बहस होने की सम्भावना है, दिमाग से काम ले | दाम्पत्य जीवन जीने वाले जातको को जीवनसाथी की सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन बेहतर रहेगा | आपका काम में मन लगेगा जिससे आप काम समय पर पूरा कर पाएंगे | परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा | आज के दिन आप किसी से मन की बात शेयर ना करे | दाम्पत्य जीवन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है | आप व्यापार में नयी योजना को लेकर परेशान रह सकते है, चिंता ना करे ये कारगर साबित होगी | ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी | संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा | आपके किसी जरुरी काम में अचानक रुकावट सामने आ सकती है | परिवार के साथ बैठकर आप किसी मामले पर बात कर सकते है | आज आप ऑफिस से जल्दी फ्री होने की कोशिश में रहेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर