Category Archives:  Spiritual

राशिफल 16 अगस्त 2020: कैसा बीतेगा आपका रविवार का दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

Aug 15 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपके मन में आज किसी बात को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा | कामकाज के सिलसिले में आज मन में आलस का भाव आ सकता है | परिवार का माहौल सुख देगा | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव देखने को मिल सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज किसी उलझन को सुलझाने में लगे रहेंगे, आप किसी की मदद भी ले सकते है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा | विवाहित जातक जीवनसाथी  के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कोई मित्र लम्बे समय बाद मिलने आ सकता है, आप उससे मन की कोई बात शेयर कर सकते है | आज धन के लेनदेन में आप सावधान रहे | आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है | स्वास्थ्य आज  गड़बड़ा सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कुछ नए खर्चे सामने आ सकते है, जिन पर आपका ध्यान जायेगा | परिवार के साथ पुरानी यादो को ताजा कर सकते है | प्रेम जीवन में प्रिय का साथ सुकून देगा | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिनमान कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज ऑफिस में सहकर्मियों को आपका व्यवहार रास आएगा | शाम के समय किसी बात की चिंता मानसिक तनाव दे सकती है | जीवनसाथी से भी मतभेद होने की सभावना है | व्यापारियों के लिए दिन ठीक रहने वाला है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप नए विचारो से भरे रहेंगे | आप कुछ सीखने की कोशिश में रहेंगे | विवाहित जातको का जीवन थोड़े उतार चढाव से आगे बढ़ेगा | आज आपका कोई अटका हुआ काम मित्र की मदद से पूरा होने वाला है | आज घर में बुजुर्ग की तबियत बिगड़ने के आसार है, सतर्क रहे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | लम्बे समय के बाद परिवार संग समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात व्यापारियों के लिए शुभ साबित होने वाली है | प्रेम जीवन में आज प्रिय आपको उपहार दे सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है | आज आपका निराशावादी व्यवहार आपके करीबियों को चिंतित कर सकता है | कामकाज को लेकर दिन ठीकठाक रहेगा | ससुराल पक्ष से मेहमान मिलने आ सकते है | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ है | ऑफिस में आज आप महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते है | आज संतान से आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | आज आप दुसरो के मामले में टांग ना अड़ाए | आज जीवनसाथी से किसी निर्णय को लेकर राय ले सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप कुछ व्यर्थ के खर्चे कर सकते है, आपको इन्हे लेकर सम्भलने की जरूरत है | आज घर में किसी काम के चलते आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | इस राशि ए व्यापारियों को लाभ उम्मीद से कम होगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | आप दोस्तों के साथ आज का दिन एन्जॉय करेंगे | घर में पिताजी आपसे किसी बात को लेकर चर्चा कर सकते है | आज खानपान का ख्याल रखे, तबियत प्रभावित हो सकती है | विवाहित जातक दाम्पत्य जीवन का आनंद उठाएंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कहीं जाने का मन नहीं करेगा, घर पर कोई फिल्म देख सकते है | आज धन के लेनदेन में आप थोड़े सावधान रहे | प्रेम जीवन वाले जातक अपने विवाह के बारे में परिवार से बात कर सकते है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिनमान शुभ रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर