Category Archives:  Spiritual

राशिफल 17 अगस्त 2020: इन 6 राशियों को मिलेगा ग्रह परिवर्तन का लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Aug 16 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज शाम के समय आपको किसी बात की ख़ुशी मिलने वाली है | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | ऑफिस के किसी काम में सहकर्मी से मदद ले सकते है | विवाहित जातको के गृहस्थ जीवन में सुख रहेगा | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन भारी रह सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ है | कामकाज को लेकर थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, आपके कार्य सफल होंगे | परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर आपको ध्यान देने की जरूरत है | आज प्रेम जीवन में आपको किसी तीसरे की दखलंदाजी से सावधान रहना चाहिए |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभ भरा साबित होने वाला है, अच्छी डील हाथ लगने वाली है | आप आमदनी में वृद्धि करने के प्रयास कर सकते है | जीवनसाथी का आध्यात्मिक स्वभाव आपको रास आएगा | आपके रिश्ते में मजबूती आएगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, ये आपके व्यवहार में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगा | आज पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी का कार्य दे सकते है | दाम्पत्य जीवन में उतार चढाव आने की सम्भावना है | स्वास्थ्य को लेकर थोड़े सावधान रहे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कुछ खर्चो में अचानक वृद्धि आपका ध्यान खींच सकती है | आज ऑफिस के काम में सीनियर आपकी मदद कर सकते है | जो जातक प्रेम जीवन में है, उनके लिए आज का दिन थोड़ा कठिनाई भरा रहने वाला है | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिनमान थोड़ा कमजोर है | इसी के चलते धन के लेनदेन में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है | आज आप घर की किसी जिम्मेदारी से बचते नजर आएंगे | आज जीवनसाथी से मन की व्यथा शेयर कर अच्छा महसूस करेंगे | परिवार में सुख रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज अपने कामकाज को लेकर आप अधिक व्यस्त रहने वाले है | आज किसी के साथ से अटका हुआ काम पूरा होने से आप प्रसन्न होंगे | घर के सदस्यों के लिए आज कुछ खरीद सकते है | जीवन साथी की ख़ुशी के लिए आज कुछ कर सकते है | आपके रिश्ते में मजबूती आएगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | किसी मामले में आप भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते है, आप भावनाओ पर काबू रखे | नौकरी बदलने की सोच रहे जातको को अच्छा ऑफर मिलने वाला है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | दिल में किसी बात की ख़ुशी आपके चेहरे पर झलकेगी | इस राशि के प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को घरवालों से मिलवा सकते है | नौकरीपेशा जातको के ट्रांसफर के योग बन रहे है | आज घर के बुजुर्गो की सेहत का ख्याल रखे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | ऑफिस के किसी में अड़चन पैदा होने की सम्भावना है | हालाँकि दोपहर के बाद सबकुछ ठीक हो जायेगा | परिवार के सदस्य से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, आप अपने पर काबू रखे | आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज किसी बात की चिंता आपको सता सकती है | आज किसी बड़े निर्णय को लेने से पहले घर के बड़ो की सलाह अवश्य ले | प्रेम जीवन का आज आनंद उठाएंगे | कामकाज को लेकर दिन शुभ है, कोई बड़ा फायदा होने वाला है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | प्रेम जीवन में आज प्रिय आपके लिए कोई उपहार ले सकता है | ऑफिस में महिला सहकर्मी के साथ शाम के समय कुछ वक़्त बीता सकते है | आज खानपान को लेकर सतर्क रहे, सेहत प्रभावित हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर