Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 अगस्त 2020: आज सावधान रहे वृश्चिक राशि वाले, जानिए अपनी राशि का हाल...

Aug 17 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज कामकाज को लेकर दिन शुभ है | आपका कोई सरकारी काम आज पूरा होने वाला है | संतान को लेकर आज थोड़े चिंतित रह सकते है | आज शाम को आप किसी मित्र से मुलाकात कर सकते है | आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे | आपके रिश्ते में मजबूती आएगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | राजनीती से जुड़े इस राशि के जातको को आज लाभ मिलने वाला है | नौकरीपेशा जातको की आज पदोन्नति होने के आसार बन रहे है | शाम के समय प्रिय आपका मूड खराब कर सकता है | प्रेम जीवन में रूठना मनाना लगा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शान्तिभरा रहेगा | संतान को कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है, जिस वजह से आप भी गर्व महसूस करेंगे | कामकाज को लेकर आज जरुरी अनुबंध होने वाले है | आज कीमती वस्तुओ का ख़ास ख्याल रखे, गुम होने के आसार बन रहे है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आर्थिक क्रियाकलापों को लेकर दिन शुभ रहने वाला है | किसी जरुरी काम के चलते आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | जीवनसाथी से मिलने वाला कोई शुभ समाचार आपका दिन बना देगा | आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़े सचेत रहे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको आमदनी के नए स्त्रोतों के बारे में मित्र से जानकर मिलने वाली है | आज किसी काम के चलते की गयी अधिक भागदौड़, थकान की वजह बनेगी | ऑफिस में आज शत्रु आपसे दूरी बना कर रखेंगे | दाम्पत्य जीवन हल्के उतार चढ़ाव से आगे बढ़ेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है | आज कोई बड़ा लाभ प्राप्त होने वाला है | आज पिताजी से किसी जरुरी चीज को लेकर बातचीत कर सकते है | ऑफिस में आज आपके कार्यभार में वृद्धि होने वाली है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सुखद बीतेगा | परिवार का सुख शांति भरा माहौल आपको सुख देगा | आज लेन देन को लेकर चल रहा कोई मामला सुलझने वाला है, इससे आपके चेहरे पर राहत दिखाई देगी | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम और आपसी समझ में वृद्धि होगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | ऑफिस में कामकाज को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | लेकिन आज आपको स्वास्थ्य से जुडी बड़ी समस्या हो सकती है | आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए | आज कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे है, तो विशेषज्ञ से राय जरूर ले ले |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | रुके हुए काम बनने से आप प्रसन्न दिखाई देंगे | आज ससुराल पक्ष से आपको कोई लाभ होने वाला है | मैनेजमेंट से जुड़े जातको को तरक्की मिलने के आसार बन रहे है | ऑफिस में किसी से हल्की अनबन हो सकती है | दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन कमजोर है | आज किसी से गुस्से से पेश ना आये, आपके काम बिगड़ सकते है | अपनी जीवनशैली में परिवर्तन करने को लेकर आप थोड़े विचारमग्न रह सकते है | आज कोई काम अचानक रुक सकता है, आप प्रयास करते रहे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज राशि में परिवर्तन को लेकर आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है | ऑफिस में आपको नए प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिलने वाला है | आपको किसी समाचार के कारण अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है | जीवनसाथी मन की कोई बात शेयर करने वाला है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज किसी बात की चिंता आपको मन ही मन खा सकती है | अच्छा होगा इस बारे में आप किसी से बात करे | आज आप कोई धार्मिक किताब पढ़ सकते है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को आपको दूर करने की कोशिश करनी चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर